ETV Bharat / state

भिवानी में सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, बोलीं- "हरियाणा के 48 नहरों का हो रहा है कायाकल्प"

सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने तोशाम में 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास किया. साथ ही 48 नहरों के नवीनीकरण की घोषणा की.

Bhiwani Tosham development
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी ने किया 22 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 7, 2026 at 5:21 PM IST

|

Updated : January 7, 2026 at 6:11 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने भिवानी जिले के तोशाम कस्बे में विकास योजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली तीन विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे.

48 नहरों का होगा नवीनीकरण: इस दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि, "प्रदेश के सात जिलों की 48 नहरों का 315 करोड़ रुपये की लागत से रिमॉडलिंग और नवीनीकरण किया जा रहा है. इन नहरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी, ताकि किसानों को पर्याप्त सिंचाई सुविधा मिल सके. सरकार जल प्रबंधन को मजबूत करने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है."

Bhiwani Tosham development
सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी (ETV Bharat)

22 करोड़ की योजनाओं की सौगात: मंत्री ने तोशाम में बूस्टिंग स्टेशन, कैनाल बेस्ड वाटर डिस्ट्रीब्यूटरी, बरसाती पानी प्रबंधन परियोजना और बीपीएल कॉलोनी से जुड़ी योजनाओं की आधारशिला रखी. मंत्री चौधरी ने कहा कि, "इन परियोजनाओं के पूरा होने से क्षेत्र में पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था में बड़ा सुधार होगा और लोगों को राहत मिलेगी."

तोशाम को विकास की सौगात (ETV Bharat)

जी राम जी योजना का विस्तार: मंत्री श्रुति चौधरी ने आगे कहा कि, "जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास को गति दी जा रही है. पहले यह योजना 100 दिनों तक सीमित थी, जिसे अब बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है. साथ ही मजदूरी कार्यों के प्रकार भी बढ़ाए गए हैं, जिससे ग्रामीणों को अधिक रोजगार के अवसर मिलेंगे."

विपक्ष पर साधा निशाना: सिंचाई मंत्री ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि, "जी राम जी योजना को लेकर बेवजह आलोचना की जा रही है. यह योजना का नाम बदलना नहीं बल्कि उसका विस्तार है. कांग्रेस द्वारा संविधान बदलने और वोट चोरी जैसे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. इससे विपक्ष को ही नुकसान होगा."

पानी की गुणवत्ता पर चिंता: केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि, "पर्यावरण प्रदूषण के कारण प्रदेश के 157 खंडों में से करीब 88 डार्क जोन में चले गए हैं. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में इस समस्या पर गंभीरता से काम किया जाएगा और जल संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी."

जन समस्याओं का समाधान: कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों के साथ बैठकर जिलेभर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया.

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में कार का कहर, तेज़ रफ्तार में बुजुर्ग महिला को उड़ाया, CCTV कैमरे में कैद हादसा

ये भी पढ़ें:पानीपत में व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

Last Updated : January 7, 2026 at 6:11 PM IST