सूरजपुर पुलिस का नशे के खिलाफ प्रहार, मादक पदार्थों का नष्टीकरण, 65 लाख आंकी गई थी कीमत
पुलिस ने अलग-अलग थानों से इकट्ठा किए गए मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया गया.नष्ट किए गए मादक पदार्थों की कीमत 65 लाख आंकी गई.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 20, 2026 at 7:10 PM IST
सूरजपुर : सूरजपुर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई. जिला स्तरीय औषधीय निपटान समिति की निगरानी में पुलिस ने करीब 65 लाख रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया. यह कार्रवाई पुलिस लाइन परिसर में अस्थायी भट्ठा बनाकर की गई, जहां सभी जब्त नशीले पदार्थों को तय मानकों के अनुसार नष्ट किया गया.
65 लाख रुपए के मादक पदार्थ किए गए नष्ट
आप को बता दें कि जिले में दर्ज 20 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त अवैध मादक पदार्थों को नष्ट किया गया. इनमें करीब 1 क्विंटल 1 किलो गांजा, 753 नग गांजा के पौधे, 5920 नग नशीली टैबलेट, 103 नग नशीले कैप्सूल, 778 नग नशीले इंजेक्शन और 98 नग कफ सिरप शामिल थे. इन सभी की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 65 लाख रुपए आंकी गई है.इस संबंध में सूरजपुर के एसएसपी प्रशांत ठाकुर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप यह कार्रवाई की गई है.

पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है और भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी.आमजन से अपील है कि वे नशे से दूर रहें और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें- प्रशांत ठाकुर, एसएसपी
पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय औषधीय निपटान समिति की देखरेख में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न की गई. नष्टीकरण के दौरान संबंधित अधिकारी और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न हो. सूरजपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।.
सतनाम सद्भाव पदयात्रा : बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे–मनखे एक समान से गूंज रहा वातावरण, मेले में ऐप इस्तेमाल की हुई सराहना
रायपुर में कट्टा दिखाकर अपहरण, 4 दिनों तक बंधक बनाकर पीटा, दो लोगों को पुलिस ने छुड़ाया
अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, पूर्व सांसद के कर्मचारी की हत्या का खुलासा

