'काम नहीं होने पर मुझे फोन कीजिए..' दंबगों द्वारा जमीन हथियाने पर तेवर में विजय सिन्हा
पूर्णिया में जनता दरबार में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने पीड़ितों से कहा-काम नहीं होने पर सीधा संपर्क कीजिए. इस दौरान अधिकारियों को चेतावनी दी.

Published : December 26, 2025 at 8:47 PM IST
पूर्णिया: बिहार डिप्टी सीएम विजय सिन्हा तेवर में नजर आए. पूर्णिया में जनता दरबार के दौरान आम लोगों की फरियाद सुनते हुए जब भ्रष्टाचार और पुलिस प्रशासन की लापरवाही के मामले सामने आए तो डिप्टी CM गुस्सा हो गए. अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ितों की शिकायत की जांच कर कार्रवाई करें.
दबंगों ने जमीन हड़पा: जनता दरबार में सबसे भावुक क्षण तब आया जब विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंचीं. उन्होंने रोते हुए बताया कि पति की मृत्यु के बाद दबंगों ने उनकी जमीन के फर्जी कागज बनवा लिए. विरोध करने पर उन पर ही उल्टा ST-SC एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करा दिया. इसपर डिप्टी सीएम ने DM और SP को कार्रवाई का निर्देश दिया.
"इस महिला को न्याय मिलना चाहिए. काम न हो तो सीधा मुझे फोन करना. किसी भी शरीफ व्यक्ति को फालतू परेशान किया तो परिणाम बुरा होगा. सभी अधिकारियों पर नजर रखी जा रही है." -विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम, बिहार
अधिकारियों को जो चेतावनी: जनता दरबार के दौरान डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने अधिकारियों को जो चेतावनी दी. उससे पूरे पंडाल में सन्नाटा पसर गया. उन्होंने कहा कि यह बात गांठ बांध लीजिए. आप कहीं भी ट्रांसफर हो जाएं या रिटायर हो जाएं. अगर आपने जनता के साथ अन्याय किया है तो मैं पीछा नहीं छोड़ूँगा. भ्रष्टाचार और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सबसे ज्यादा आवेदन: डिप्टी सीएम ने पूर्णिया में जनता दरबार लगाकर फरियादी की शिकायत सुनी. इस दौरान अधिकारियों को संबंधित मामले में जांच के आदेश दिए. डिप्टी सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में 2100 से ज्यादा आवेदन आए, जिससे पता चलता है कि पुलिस प्रशासन कार्रवाई में कितनी ढील दे रही है. यह काफी दुखद और दुर्व्यवहार है.
भ्रष्टाचार पदाधिकारी पर होगी कार्रवाई: डिप्टी सीएम ने कहा कि जो भी पदाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. बिना नाम लिए कहा कि एक डीएसपी का मामला सामने आया है. वरीय अधिकारी को जांच के आदेश दिए हैं. दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
ये भी पढ़ें:

