भोपतपुरा की मिट्टी से आसमान की ऊंचाइयों तक: देवरिया के लाल की अद्भुत कहानी!
पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की उपलब्धि पर झूम उठा देवरिया.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 3, 2026 at 2:45 PM IST
देवरिया: बनकटा ब्लॉक के छोटे से गांव भोपतपुरा के मूल निवासी और भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा राम मंदिर के नये CEO बने हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे गांव में जश्न का माहौल है.

राष्ट्रसेवा से रामसेवा: चयन होने के बाद जितेंद्र मिश्रा आज अयोध्या पहुंचे. रामनगरी में उन्होंने कहा कि, कार्यभार संभालने के बाद वो अपनी योजनाओं के बारे में बताएंगे. उन्होंने चयन के लिए चयन समिति का आभार जताया.
मैं और अधिक कुछ नहीं कहना चाहता. मेरा हृदय कृतज्ञता से भरा है, और मैं खुद को अत्यंत भाग्यशाली मानता हूं कि जीवन में दो बार मुझे यह जिम्मेदारी मिली है. एक बार राष्ट्र की सेवा में, और अब राम मंदिर, उनके भक्तों और मंदिर के प्रशासन की सेवा में.- पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा, CEO, राम मंदिर ट्रस्ट
VIDEO | Newly appointed Ram Temple Trust CEO Air Marshal (Retd) Jeetendra Mishra reaches Ayodhya.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 3, 2026
He says, "This is my first visit to Ayodhya after taking on this new responsibility. Let me first go and take charge, and then I will share the plans. I would like to thank the… pic.twitter.com/kW7A5Qk5Op
गांव में खुशी की लहर: देवरिया के भोपतपुरा गांव में आज भी उनके चाचा रामप्यारे मिश्र और चचेरे भाई विपिन मिश्र रहते हैं. उनकी इस उपलब्धि पर गांव और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और परिजनों ने इसे न केवल देवरिया बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक गौरव का क्षण बताया. हालांकि जितेंद्र मिश्रा का पूरा परिवार दिल्ली में रहता है.
वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने रणनीतिक रूप से मिराज विमानों पर लेजर-गाइडेड बमों की सफल तैनाती कराकर भारतीय वायुसेना को बड़ी बढ़त दिलाई थी. अपने सेवाकाल के दौरान वे पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ और एकीकृत रक्षा स्टाफ (IDS) के उप प्रमुख जैसे शीर्ष पदों पर रहे. अब उनके कंधों पर नई जिम्मेदारी आई है. भोपतपुरा गांव के लोगों को पूरा भरोसा है कि, वे इसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से करेंगे.
#WATCH अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्यालय में CEO की नियुक्ति के बाद पहली बैठक हुई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 3, 2026
CEO जितेंद्र मिश्रा ने कहा, " आज मैं ट्रस्ट की बैठक में शामिल हुआ हूं। पहली बैठक परिचयात्मक बैठक थी जहां हमने एक दूसरे के विषय में जाना और कार्य करने के विषय… pic.twitter.com/SJvJZ7SU9S
यह भी पढ़ें: पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा बने राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO

