ETV Bharat / state

करनाल में छाया घना कोहरा, विजिबिलिटी कम होने से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी

करनाल में शुक्रवार की सुबह काफी धुंधली रही. केवल दो दिन की तेज धुंध ने ही लोगों को परेशान कर दिया है.

धुंध से लिपटा करनाल
धुंध से लिपटा करनाल (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 19, 2025 at 12:36 PM IST

|

Updated : December 19, 2025 at 1:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

करनाल: हरियाणा के ज्यादातर जिलों में इन दिनों घने कोहरे ने कहर बरपाया हुआ है. करनाल भी धुंध की चादर में लिपटा हुआ है. जिसके चलते विजिबिलिटी कम हो गई है और तापमान में गिरावट हो रही है. ऐसे में लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. धुंध के चलते हालात ऐसे हैं कि कुछ ही दूरी पर नजरें जवाब दे गई. मानो धरती पर सफेद चादर बिछ गई हो और जनजीवन की रफ्तार थम सी गई हो.

सड़कों पर रेंगते वाहन: शुकवार सुबह करनाल की सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आए. कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को खासा संघर्ष करना पड़ रहा है. कई जगहों पर लोग लाइट और मोबाइल टॉर्च की मदद से रास्ता तय करते दिखे. हर मोड पर सतर्कता जरूरी हो गई है. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. करनाल जिले में सुबह के समय घनी धुंध छाई रही. जिससे ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है. आने वाले दिनों में सर्दी और बढ़ने की संभावना है.

विजिबिलिटी कम होने से बढ़ी वाहन चालकों की परेशानी (Etv Bharat)

स्कूली बच्चे भी परेशान: घनी धुंध के चलते कम हुई विजिबिलिटी का असर स्कूल जाने वाले बच्चों पर भी पड़ने लगा है. स्कूल की गाड़ियां भी देरी से आ रही है. सुबह बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. बढ़ती ठिठुरन ने आम लोगों की दिनचर्या भी बिगाड़ दी है. लोग घरों से निकलते वक्त कई परतों में कपड़े पहनने को मजबूर है. सड़कों और चौराहों पर अलाव जलाकर लोग ठंड से राहत पाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं.

सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन
सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन (Etv Bharat)

मजदूरों को मुसीबत: तो वहीं, सबसे ज्यादा मुश्किल हालात सड़क किनारे काम करने वाले मजदूरों और कामगारों के सामने हैं. कड़ाके की ठंड है और कोहरे के कारण काम प्रभावित हो रहा है. अलाव के सहारे हाथ सेंकते हुए मजदूर बताते हैं कि ठंड इस बार कुछ ज्यादा ही सितम ढा रही है. इतनी गर्मी के बाद अचानक से ठंड ज्यादा बढ़ गई है. एकदम हालात इतने खराब हो चुके हैं.

करनाल में धुंध की सफेद चादर
करनाल में धुंध की सफेद चादर (Etv Bharat)

ये भी पढ़ें: हरियाणा में सर्दी और कोहरे का डबल अटैक, इन जिलों में अलर्ट जारी, विजिबिलीटी जीरो होने से ट्रैफिक प्रभावित

ये भी पढ़ें: हरियाणा में किसानों के लिए वरदान बनी धुंध, फसल की अच्छी पैदावार की उम्मीद, किसान बोले- "परेशानी कम और फायदा ज्यादा"

Last Updated : December 19, 2025 at 1:13 PM IST