ETV Bharat / state

हरियाणा में घने कोहरे का अलर्ट, सरकारी गाइड लाइन जारी, दिन के समय भी लुढ़क रहा टेम्परेचर

हरियाणा में कड़ाके की सर्दी शुरू हो गई है. घने कोहरे की वजह से विजिबिलिटी में भी गिरावट देखी जा रही है.

हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन
हरियाणा में बढ़ी ठिठुरन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 15, 2025 at 7:08 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों मौसम सर्द है. कोहरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने ठंड और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. आज यानी सोमवार को भी घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी गई है. अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने वाला है. वहीं, 16 दिसंबर को ठंडक बढ़ेगी और तापमान में गिरावट देखी जा सकती है. आने वाले दिनों में भी पारा और लुढ़कने की संभावना है. सर्दी का पहला पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर को दस्तक देगा.

राज्य में ठंड की गाइडलाइन जारी: वहीं, बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने भी गाइडलाइन जारी करते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि दी गई गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पालन करें. सरकारी गाइडलाइन को में लिखा गया है कि मौसम की जानकारी लिए बिना घर से न निकले और लगातार अपेडट रहना चाहिए. दरअसल, प्रदेश में इन दिनों घना कोहरा भी छाया हुआ है. इस दौरान प्रदेश के 7 जिलों में 62 वाहन टकरा गए. जिसके चलते 11वीं की छात्रा समेत 4 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 166 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ये सड़क हादसे राज्य के अलग-अलग इलाकों में हुए हैं.

घने कोहरे से विजिबिलिटी में गिरावट: राज्य में इन दिनों घने कोहरे से सुबह कई इलाकों में विजिबिलिटी 5 मीटर से भी कम हो गई है. जिसके चलते लगातार सड़क हादसों में इजाफा देखा जा रहा है. रविवार को भी विभिन्न इलाकों से हादसे की खबरें सामने आई है. मौसम विभाग और यातायात पुलिस की ओर से वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. वहीं, धुंध के चलते तापमान में गिरावट देखी जा रही है. आने वाले दिनों में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ने की संभावना है. दिन के समय भी सर्दी बढ़ेगी.

झज्जर-भिवानी में सीजन की पहली धुंध: वहीं, रविवार को झज्जर और भिवानी में सीजन की पहली धुंध ने दस्तक दे दी. रविवार सुबह धुंध के कारण विजिबिलिटी काफी कम रही. जिसके चलते वाहनों रफ्तार पर भी ब्रेक लग गई है. वाहन चालकों को धुंध के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

किसानों के लिए फायदेमंद धुंध: कैथल में शनिवार को मौसम बदला और सुबह के समय गहरी धुंध रही और दिनभर बादल भी छाए रहे. जिसके चलते न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया. खास बात ये है कि ठंड और कोहरा किसानों के लिए फायदेमंद साबित हो रहा है. जितनी ज्यादा ठंड पड़ेगी, गेहूं की फसलों को उतना ही फायदा होगा. फसल की ग्रोथ भी अच्छी होगी. हालांकि इस मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानी बरतनी जरूरी है.

ये भी पढ़ें: झज्जर और भिवानी में सीजन की पहली धुंध, वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक, किसानों के लिए वरदान है धुंध

ये भी पढ़ें: जींद में 20 से ज्यादा गाड़ियां टकराई, बस का बन गया कचूमर, घने कोहरे के चलते हादसा