ETV Bharat / state

पखांजूर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग, ग्रामीणों का आरोप 12 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा

जमीन को जनहित में इस्तेमाल करने की मांग, प्रशासन ने कहा- हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक से प्रतिवेदन लेकर करेंगे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Pakhanjur land encroachment
पखांजूर में सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : July 2, 2026 at 5:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कांकेर: उत्तर बस्तर कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की मांग उठी है. ग्राम पीवी-09 सत्यानंदपुर के ग्रामीणों ने शासकीय भूमि पर कथित रूप से कब्जा होने की बात कही है. इसे हटाने के लिए तहसीलदार को सामूहिक आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की करीब 12 एकड़ शासकीय भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जा किया गया है, लेकिन शिकायत और जांच के आदेश के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है.

ग्रामीणों का आरोप 12 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

क्या है मामला?

ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार पखांजूर को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम की शासकीय भूमि के खसरा नंबर 129, 130, 133, 138 और 161 पर कथित रूप से अतिक्रमण किया गया है. इस संबंध में पूर्व में शिकायत किए जाने पर 24 अप्रैल 2026 को तहसील कार्यालय की ओर से संबंधित पटवारी को जांच कर पंचनामा तैयार करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे.

जनहित के काम में उपयोग हो भूमि

ग्रामीणों का कहना है कि कई माह बीत जाने के बाद भी न तो अंतिम निर्णय लिया गया है और न ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूर्व आदेश का तत्काल पालन कराते हुए शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और भूमि को शासन के कब्जे में लेकर जनहित और ग्राम विकास कार्यों के लिए उपयोग किया जाए.

Pakhanjur land encroachment
जमीन को जनहित में इस्तेमाल करने की मांग (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

प्रशासन का क्या कहना है?

इधर तहसीलदार केतन कुमार भोयर ने कहा है कि मामले में प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासनिक स्तर पर प्रक्रिया जारी है और नियमों के अनुरूप आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

कुछ खसरा नंबर पर जो शासकीय भूमि है उन पर अतिक्रमण की शिकायत मिली है, हल्का पटवारी और राजस्व निरीक्षक से प्रतिवेदन लेकर अतिक्रमण हटाने की विधिवत प्रक्रिया शुरू करेंगे- केतन कुमार भोयर, तहसीलदार पखांजूर

इधर ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे.

डिलिस्टिंग से किसी वर्ग को नहीं होगा नुकसान, किसानों की आय बढ़ाना ही लक्ष्य : रामविचार नेताम
नेशनल डॉक्टर्स डे पर कांकेर के चिकित्सक भेषज रामटेके की कहानी, 23 साल से लोगों को जीवन किया समर्पित, सेवा की बनाई मिसाल
दूसरा धर्म मानने वाले परिवार के घर तोड़फोड़, ग्रामीणों पर लगा आरोप, तनाव के बाद केशलपारा गांव छावनी में तब्दील