ETV Bharat / state

बरेली में डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग, बाइक को लेकर था विवाद

आग की लपटें उठते ही पुलिसकर्मियों ने युवक को बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया.

Delivery boy sets himself on fire
बरेली में डिलीवरी बॉय ने खुद को लगाई आग. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : February 25, 2026 at 11:49 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बरेली: बरेली के बारादरी थाना परिसर में डिलीवरी बॉय ने खुद को आग लगा ली. मंगलवार रात हुई इस घटना से देर रात में हड़कंप मच गया.

बता दें कि आग की लपटें उठते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को बचाया और गंभीर हालत में जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया. हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद युवक रात करीब 12 बजे अस्पताल से चला गया.

पुलिस के अनुसार, युवक की पहचान 32 वर्षीय अक्षय कुमार कश्यप निवासी फतेहगंज पश्चिमी के रूप में हुई है. वह शहर में रहकर एक निजी कंपनी में डिलीवरी का काम करता है.

जानकारी के अनुसार सोमवार रात वह गंगापुर इलाके में डिलीवरी देने गया है. इस दौरान उसकी बाइक शराब की दुकान के पास खड़ी थी और उसमें चाबी लगी हुई थी. आरोप है कि संजयनगर निवासी एक युवक बाइक लेकर भागने लगा था.

पीछा करने के दौरान भगदड़ की स्थिति बनी और बाइक सवार ने सामने से आ रहे एक अन्य युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई और जांच के लिए बाइक को कब्जे में ले लिया.

युवक का कहना है कि वह पिछले दो दिनों से अपनी बाइक छुड़वाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहा था. पुलिस का पक्ष है कि घायल पक्ष की ओर से कानूनी स्थिति स्पष्ट होने के बाद ही वाहन छोड़ा जा सकता था.

थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने मीडिया को बताया कि युवक सोमवार और मंगलवार को नशे की हालत में थाने आया था और तत्काल बाइक देने की मांग कर रहा था. उसे कानूनी प्रक्रिया समझाई गई थी, लेकिन उसने आवेश में आकर यह कदम उठा लिया. घटना की जानकारी मिलते ही अनुराग आर्य ने मामले में रिपोर्ट तलब की है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें - बरेली में मौलाना के पीछे नमाज न पढ़ने पर जानलेवा हमला, 54 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज