डिलीवरी ब्वॉय की तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर फरार
बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में बाइक सवार डिलीवरी ब्वॉय की तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : May 1, 2026 at 6:19 PM IST
बलरामपुर : वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाइपास रोड में शुक्रवार को डिलीवरी पार्सल पहुंचाने जा रहे डिलीवरी ब्वॉय की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराने के लिए अस्पताल भेज दिया है. साथ ही केस दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश और मामले की जांच करने में जुट गई है.
हेलमेट के बावजूद नहीं बची जान
जानकारी के मुताबिक मृतक डिलीवरी ब्वॉय विकास देवांगन बाइक पर सवार होकर डिलीवरी पहुंचाने के लिए निकला था. इस दौरान उसने अपने सिर पर हेलमेट भी पहना था. लेकिन बाइपास रोड में वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही मौत हो गई.
केस दर्ज, ट्रक जब्त, चालक की तलाश जारी
इस संबंध में वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर वहां से फरार हो गया है केस दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया गया है. चालक की तलाश किया जा रहा है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
बाइपास रोड में सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची. युवक के शव का पंचनामा तैयार कर पीएम कराने भेजा गया है. केस दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया गया है. चालक की तलाश जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा- डाकेश्वर सिंह, चौकी प्रभारी वाड्रफनगर
मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है. घटना के बाद मृतक विकास के परिजनों सहित गांव में शोक का माहौल है.
बोरे बासी पर भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार, मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा झूठ बोलने वाला नेता
रेलवे स्टेशन है या एयरपोर्ट, नहीं कर पाओगे फर्क, यात्रियों को मिलेगी हाई क्लास फैसिलिटी
छत्तीसगढ़ के इकलौते आवासीय नेत्रहीन विद्यालय का शत प्रतिशत रिजल्ट

