ETV Bharat / state

DU में इस दिन लगेगा नौकरी का महामेला! UG-PG स्टूडेंट्स के लिए है बड़ा मौका; फटाफट करें आवेदन

दिल्ली विश्वविद्यालय 20 मार्च को जॉब मेले आयोजित करेगा. सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा आयोजित इस ड्राइव में यूजी और पीजी के छात्र भाग ले सकेंगे.

डीयू में इंटर्नशिप व जॉब मेला
डीयू में इंटर्नशिप व जॉब मेला (File Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : February 27, 2026 at 10:43 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: नौकरी का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है. दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यलय की ओर से सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (CPC) के तहत 20 मार्च रोजगार मेला, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस मेले में भाग लेने के लिए विभिन्न कंपनियों और संगठनों को आमंत्रित किया गया है.

उन्होंने कहा कि यह विशेष रिक्रूटमेंट ड्राइव अलग-अलग विषयों के प्रतिभाशाली अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को प्रतिष्ठित संगठनों से जोड़ने का एक मंच देगी. प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करना है, ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें.

विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों को आमंत्रण:

सेंट्रल प्लेसमेंट सेल ने कॉर्पोरेट कंपनियों, स्टार्ट-अप्स, नॉन-प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस, कंसल्टेंसी फर्म्स, रिसर्च संस्थानों और पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स सहित विभिन्न क्षेत्रों की संस्थाओं को इस जॉब मेले में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि विविध क्षेत्रों की भागीदारी से छात्रों को अलग-अलग करियर विकल्पों की जानकारी मिलेगी और उन्हें अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार अवसर चुनने का मौका मिलेगा.

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और अंतिम तिथि:

प्रो. रंजन कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इच्छुक रिक्रूटर्स आधिकारिक लिंक https://forms.gle/3sZuwvbY8M2eMUiQ9 के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं. रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च 2026 है. समय पर पंजीकरण कराने वाली कंपनियों को आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश साझा किए जाएंगे.

छात्रों के लिए बड़ा अवसर:

यह जॉब मेला न केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए बल्कि इंटर्नशिप की तलाश कर रहे छात्रों के लिए भी है. विश्वविद्यालय प्रशासन को उम्मीद है कि इस पहल से बड़ी संख्या में छात्रों को रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलेंगे, जिससे उनके करियर को नई दिशा मिलेगी.

ये भी पढ़ें: