ETV Bharat / state

दिल्ली विश्वविद्यालय ने B.Tech प्रवेश 2026-27 के लिए आवेदन शुरू किया, 15 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए B.Tech कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

BTech Admission in DU
15 जून तक कर सकेंगे रजिस्ट्रेशन (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : May 31, 2026 at 10:52 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्‍ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.टेक (B.Tech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इंजीनियरिंग में दाखिला लेने के इच्छुक उम्मीदवार अब विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय ने आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की है. इस वर्ष भी दिल्ली विश्वविद्यालय में B.Tech पाठ्यक्रमों में प्रवेश JEE (Main) 2026 की ऑल इंडिया कॉमन रैंक लिस्ट के आधार पर किया जाएगा. ऐसे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने JEE Main 2026 में हिस्सा लिया है, वह निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने पर आवेदन कर सकते हैं.

तीन B.Tech कार्यक्रमों में मिलेगा प्रवेश

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा B.Tech (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग), B.Tech (इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) और B.Tech (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार इन सभी कार्यक्रमों में सीट आवंटन JEE Main 2026 की ऑल इंडिया रैंक के आधार पर किया जाएगा. इच्छुक उम्मीदवार 15 जून 2026 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है, जिससे अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके. आवेदन के लिए आधिकारिक B.Tech प्रवेश पोर्टल https://engineering.uod.ac.in वहीं प्रवेश से जुड़ी अन्य सूचनाएं और अपडेट विश्वविद्यालय की मुख्य प्रवेश वेबसाइट https://admission.uod.ac.in पर मिलती रहेगी.

रजिस्ट्रेशन शुल्क

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, आवेदन के समय गैर-वापसी योग्य (Non-Refundable) पंजीकरण शुल्क UR/OBC-NCL/EWS 1500 रुपए और SC/ST/ PwBD 1200 रुपए जमा करना होगा. ऑनलाइन आवेदन तभी पूरा माना जाएगा जब पंजीकरण शुल्क का भुगतान जमा होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले B.Tech कार्यक्रमों की पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें. पात्रता, सीट मैट्रिक्स, प्रवेश कार्यक्रम, काउंसलिंग और अन्य नियमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय के सूचना पुस्तिका में है. दिल्ली विश्वविद्यालय ने उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण, जैसे JEE आवेदन संख्या और पासवर्ड, सुरक्षित रखने की सलाह दी है. विश्वविद्यालय के अनुसार एक बार लॉगिन क्रेडेंशियल बनने के बाद उनमें किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जा सकेगा. साथ ही अभ्यर्थियों को सभी आवंटन और प्रवेश चरणों की समय-सीमा का पालन करना होगा.


ये भी पढ़ें-