ETV Bharat / state

वोटर लिस्ट से हटेंगे घुसपैठियों के नाम, असली मतदाताओं का अधिकार सुरक्षित रहेगा- रमेश बिधूड़ी

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र भारतीय मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना और अवैध रूप से शामिल नामों की पहचान करना है.

Ramesh Bidhuri
रमेश बिधूड़ी, पूर्व भाजपा सांसद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : July 5, 2026 at 12:08 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्‍ली में 30 जून से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो चुका है. इसके तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं और मतदाताओं को SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं. इस बीच पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य पात्र भारतीय मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखना, डुप्लीकेट और मृत मतदाताओं के नाम हटाना तथा अवैध रूप से शामिल नामों की पहचान करना है.

अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन कर रहे हैं. अधिकारियों द्वारा मतदाताओं को SIR फॉर्म उपलब्ध कराया जा रहा है, उसे भरने की प्रक्रिया समझाई जा रही है और निर्धारित समय सीमा के भीतर फॉर्म जमा करने की अपील की जा रही है. दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में अब तक करीब 22 प्रतिशत मतदाताओं तक SIR फॉर्म पहुंचाए जा चुके हैं. पूर्व भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिन मतदाताओं के नाम वर्ष 2025 की मतदाता सूची में हैं, उनके घर SIR फॉर्म पहुंचाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि फॉर्म में वर्ष 2002 के दौरान मतदाता या उनके पिता (और विवाहित महिलाओं के मामले में उनके पिता) का मतदाता पंजीकरण संबंधी विवरण भरना होगा. यह प्रक्रिया 29 जुलाई तक चलेगी.

रमेश बिधूड़ी, पूर्व भाजपा सांसद (ETV Bharat)

बिधूड़ी ने कहा कि इसके बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जाएगी. यदि किसी पात्र मतदाता का नाम छूट जाता है या किसी प्रकार की त्रुटि होती है तो उसे सुधारने का अवसर दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई पात्र भारतीय मतदाता सूची से बाहर न रह जाए, डुप्लीकेट वोट समाप्त हों, मृत मतदाताओं के नाम हटाए जाएं और अवैध रूप से शामिल लोगों के नाम भी सूची से हटाए जाएं. उन्होंने दावा किया कि इससे मतदाता सूची अधिक पारदर्शी और शुद्ध बनेगी.

SIR की आगे की प्रक्रिया:

- 30 जून से 29 जुलाई तक SIR फॉर्म भरने का कार्य चलेगा.

- 5 अगस्त को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी.

- 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराकर त्रुटियों में सुधार कराया जा सकेगा.

- इसके बाद निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) को प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा.

- अंतिम मतदाता सूची 7 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी.

इसे भी पढ़ें