ETV Bharat / state

दिल्ली ब्लास्ट में मौत का आंकड़ा बढ़कर हुआ 13, LNJP अस्पताल में बिलाल हसन ने तोड़ा दम

लाल किला हमले में मृतकों की संख्या अब 13 हो गई है. एलएनजेपी के आईसीयू में भर्ती बिलाल ने भी दम तोड़ दिया है.

दिल्ली ब्लास्ट मामला
दिल्ली ब्लास्ट मामला (ANI)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 14, 2025 at 7:12 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: लाल किले में सोमवार को हुए ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है. अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात एक बजकर 50 मिनट पर ब्लास्ट में घायल एक और व्यक्ति ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बिलाल हसन के रूप में हुई है. दिल्ली पुलिस के अनुसार, बिलाल की मौत की सूचना गुरुवार सुबह अस्पताल से मिली. अधिकारियों ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम दिन में करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है.

इस बीच, पुलिस की ओर से गुरुवार को बताया गया कि विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए नमूनों के डीएनए परीक्षण से पुष्टि हुई है कि सोमवार को जिस कार में विस्फोट हुआ था, उसे डॉ. उमर नबी ही चला रहा था. उमर की मां के डीएनए सैंपल मंगलवार को एकत्र किए गए और जाच के लिए भेजे गए. विस्फोट स्थल से एकत्र किए गए अवशेषों के साथ उनका भी विश्लेषण किया गया. डीएनए रिपोर्ट से पुष्टि होती है कि उमर ही वह वाहन चला रहा था.

डीएनए सैंपल उसकी माँ और भाई के डीएनए सैंपल से 100 प्रतिशत मेल खाता है, जिससे विस्फोट के समय वाहन में उसकी मौजूदगी के बारे में कोई संदेह नहीं रह जाता. डीएनए i20 के क्षतिग्रस्त अवशेषों से बरामद हड्डियों के टुकड़ों, दांतों और कपड़ों के टुकड़ों से निकाला गया था. बता दें कि ब्लास्ट में मरने वाले नौ लोगों की मौत की पुष्टि मंगलवार को हो गई थी. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद उनके शव भी परिजनों को सौंप दिए गए थे.

वहीं, तीन लोगों की बॉडी के कुछ पार्ट्स हॉस्पिटल में पहचान न होने की वजह से रखे हैं. बाकी अन्य घायलों का अस्पताल में अभी इलाज चल रहा है. बता दें कि इस कार ब्लास्ट को सरकार ने आतंकी हमला मानते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंप दी है. साथ ही ईडी को भी जांच में शामिल किया गया है. इस धमाके में शामिल संदिग्धों की धरपकड़ के लिए भी कई राज्यों की पुलिस ने छापामारी तेज कर दी है. फरीदाबाद, जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में कई दिन से जांच आए छापेमारी चल रही है.

ये भी पढ़ें: