दिल्ली पुलिस का ड्रग्स के खिलाफ अभियान तेज, महिला तस्कर गिरफ्तार; 1 करोड़ से ज्यादा की हेरोइन बरामद
रोहिणी ज़िले के एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक महिला ड्रग तस्कर को दबोचा. पुलिस ने महिला तस्कर के कब्जे से 266 ग्राम हेरोइन किया बरामद.

Published : November 12, 2025 at 7:24 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देशानुसार ड्रग तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई और प्रधानमंत्री मोदी के विजन ड्रग्स के प्रति 'ज़ीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाते हुए दिल्ली पुलिस लगातार नशे के खिलाफ छापेमारी कर रही है. इसी कड़ी में गुरुवार को दिल्ली पुलिस ने नशे के खिलाफ चल रहे अपने अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की.
रोहिणी ज़िले की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने एक कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 266 ग्राम हेरोइन बरामद की है. पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कीमत करीब 1.10 करोड़ रुपये आंकी गई है. पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मुबारकपुर डबास स्थित मीर विहार इलाके में छापेमारी कर महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है.
रोहिणी जिले के डीसीपी राजीव रंजन ने बताया कि दिल्ली पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है. समाज को इस अभिशाप से मुक्त कराने के लिए पुलिस हर स्तर पर कार्रवाई कर रही है. आरोपी महिला पहले भी एक बार NDPS के मामले में शामिल रही है.
डीसीपी राजीव रंजन ने ये भी बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं ? और हेरोइन की सप्लाई कहां-कहां होती थी ? पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला पहले भी एक बार NDPS एक्ट के मामले में जेल जा चुकी है और अब फिर से ड्रग्स की तस्करी में लिप्त पाई गई है. फिलहाल पुलिस टीम इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है.
ये भी पढ़ें:

