ETV Bharat / state

BRICS 2026: रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, लोगों से की गई ये खास अपील

BRICS Summit के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली में 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं.

BRICS Summit की तैयारियों को लेकर लोगों से अपील
BRICS Summit की तैयारियों को लेकर लोगों से अपील (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : September 1, 2026 at 7:19 AM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 7:28 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले BRICS Summit को लेकर दिल्ली पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. सम्मेलन के दौरान विदेशी मेहमानों और राष्ट्रीय अध्यक्षों के सुरक्षित एवं समयबद्ध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस मंगलवार, 1 सितंबर को पहला रिहर्सल करेगी. इस दौरान होटल से भारत मंडपम तक VVIP रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह परखा जाएगा.

स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय चौधरी ने बताया कि रिहर्सल के दौरान इस बात की जांच की जाएगी कि सम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों के ठहरने वाले होटल से भारत मंडपम तक पहुंचने में कितना समय लगता है. पूरे रूट पर यातायात की स्थिति, संभावित जाम वाले स्थानों और VVIP काफिले की आवाजाही के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी देखा जाएगा.

उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण अतिथि निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें. इसके लिए रूट पर सुरक्षा के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था को भी लगातार परखा जाएगा.

अजय चौधरी के अनुसार, BRICS Summit के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए दिल्ली में 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं. आवश्यकता के अनुसार इन स्थानों से यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जाएगा. रिहर्सल के दौरान इन डायवर्जन प्वाइंट की व्यवस्था और उनके प्रभाव का भी आकलन किया जाएगा.

ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि रिहर्सल से VVIP मूवमेंट के दौरान आने वाली संभावित दिक्कतों को पहले ही पहचानने और उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी. इसके आधार पर सम्मेलन के दौरान यातायात प्रबंधन की व्यवस्था को और बेहतर किया जाएगा.

स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय चौधरी ने दिल्ली के लोगों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि,

BRICS Summit एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है और इसे सफल बनाने में दिल्लीवासियों का सहयोग बेहद जरूरी है. पुलिस की ओर से जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने और यात्रा की योजना पहले से बनाने की अपील की गई है.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : September 1, 2026 at 7:28 AM IST