दिल्ली-एनसीआर में गर्मी ने दिखाए कड़े तेवर, मार्च में तेजी से बढ़ेगा पारा; लोगों के छूटे पसीने
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में शनिवार को भी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, मार्च के पहले हफ्ते में तापमान में इजाफा होगा.

Published : February 28, 2026 at 9:17 AM IST
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में तेजी से पारा चढ़ने लगा है. होली से पहले ही घरों में पंखे चलने लगे हैं और लोगों ने स्वेटर उतार दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया और यह गुरुवार की अपेक्षा 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था. जबकि न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह भी सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया.
मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 31 डिग्री के पार जा सकता है. दिन के वक्त तेज धूप लोगों को परेशान करेगी. भारत मौसम विज्ञान विभाग का ताजा पूर्वानुमान यह कहता है कि 5 मार्च तक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाएगा. यानी दिन में अभी से ही चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी लोगों को परेशान करने वाली है.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह 7:30 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 230 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 224, गुरुग्राम में 228 गाजियाबाद में 212 ग्रेटर नोएडा में 205 और नोएडा में 202 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाका में AQI लेवल 100 से ऊपर और 200 के बीच बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:

