ETV Bharat / state

दिल्ली-एनसीआर में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जहरीली हवा से भी हाल बेहाल; जानें आज के मौसम का हाल

दिल्ली में दिन के समय तो मौसम सामान्य रह रहा है. मगर सुबह और शाम को ठंड महसूस की जा सकती है.

जहरीली हवा से भी हाल बेहाल
जहरीली हवा से भी हाल बेहाल (File Photo)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 14, 2025 at 8:02 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में में ठंड लगातार बढ़ने लगी है. तापमान में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है. सर्द हवाओं के चलते सुबह और रात के समय कंपकंपी का एहसास हो रहा है. ठंड में भी लगातार बढ़ोत्तरी महसूस की जा रही है. इसी बीच गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो मौसम के औसत से 2.9 डिग्री अधिक है. बृहस्पतिवार को रिज सबसे ठंडा इलाका रहा. यहां न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सुबह के वक्त मध्यम कोहरा का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच में ठंड बढ़ती हुई नजर आ रही है. बीते 24 घंटे के दौरान दिल्ली एनसीआर में हवाएं 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. जबकि 14 नवंबर से लेकर 16 नवंबर के बीच हवाएं बढ़ सकती हैं. इसके अलावा 14 नवंबर से लेकर 19 नवंबर के बीच सुबह के वक्त मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. यानी मध्यम कोहरा और ठंडी हवाओं का डबल अटैक दिल्ली एनसीआर के लोगों पर पड़ेगा. मध्यम कोहरा होने की वजह से सुबह के वक्त विजिबिलिटी में भी लोगों को दिक्कतों को सामना करना पड़ सकता है.

19 नवंबर तक दिल्ली में मौसम साफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में तापमान बड़ी तेजी से गिरता हुआ नजर आ रहा है. 14 नवंबर से लेकर लगभग 19 नवंबर के बीच दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से लेकर 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 24 से 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है. इसके साथ ही आने वालों दिनों में 19 नवंबर तक दिल्ली में मौसम साफ रहने की संभावना है.

दिल्ली में AQI लेवल 399 दर्ज

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राज्य राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह 7:00 तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक 399 अंक बना हुआ है जो की बेहद खराब श्रेणी में आता है. दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 352 गुरुग्राम में 362 गाजियाबाद में 322 ग्रेटर नोएडा में 325 मीटर और नोएडा में 335 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाकों में AQI लेवल 400 से ऊपर और 500 के बीच में बना हुआ है जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें: