दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं.मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

Published : January 8, 2026 at 7:35 AM IST
नई दिल्ली: उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर भी देखने को मिल रही है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी. राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन भाई गुणवत्ता सूचकांक 279 अंक बना हुआ है.
मौसम विभाग के अनुसार कल बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है. न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज़्यादा है। हवा में नमी का स्तर 100 से 78 प्रतिशत के बीच रहा.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की परत छाई हुई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 8, 2026
CPCB के मुताबिक इलाके में AQI '270' है, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है। वीडियो ITO से है। pic.twitter.com/HPq2eq9rBQ
दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं. मौसम विभाग ने आज गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि शुक्रवार से मौसम में बदलाव आएगा. मौसम विभाग ने दिल्ली में आज गुरुवार सुबह मध्यम से घने कोहरे का अनुमान जताया है. इस दौरान अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप निकलेगी. मौसम विभाग ने शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में बादलों की आवाजाही का अनुमान जताया है. इस दौरान सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा भी नजर आएगा. साथ ही गलाव वाली ठंड बरकरार रहेगी.
केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड सीपीसीबी के अनुसार राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन भाई गुणवत्ता सूचकांक 279 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 282, गुरुग्राम में 272, गाजियाबाद में 288, ग्रेटर नोएडा में 266 और नोएडा में 268 अंक बना हुआ . राजधानी दिल्ली के अधिकांश इलाके में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है.
ये भी पढ़ें- कड़ाके ठंड और प्रदूषण के साए में शुरू हुआ दिल्ली-NCR का नया साल, जानें IMD का नया अपडेट
ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में कोहरे ने थामी रफ्तार, 30 से ज्यादा ट्रेनें लेट, कई फ्लाइट्स कैंसिल

