ETV Bharat / state

दिल्ली-NCR में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-NCR में शिमला जैसी सर्दी पड़ रही है. रात का तापमान गिरने लगा है. कोहरा, धुंध परेशान कर रहे हैं.

दिल्ली-NCR में ठंड का भी कहर
दिल्ली-NCR में ठंड का भी कहर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 7, 2026 at 7:50 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है. दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी. सुबह-शाम को घना कोहरा देखने को मिल रहा है. जिससे यातायात भी काफी प्रभावित हो रही है. वही, प्रदूषण की बात करें तो राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक का 302 अंक बना हुआ है.

बीते दिन यानि कल मंगलवार को राजधानी दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है. जबकि, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जोकि सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है.

दिल्ली-एनसीआर में आज का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज बुधवार को भी दिन के समय ऐसे ही कड़ाके की स्थिति रह सकती है. सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा देखने को मिल सकता है. जबकि, अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. दिन के समय हवा की गति पांच से पंद्रह किलोमीटर प्रति घंटे तक की हो सकती है. बुधवार को ठंड और कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से पूरे दिल्ली एनसीआर के लिए 7 और 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट है. कोल्ड डे की चेतावनी सिर्फ दिल्ली के लिए जारी की गई है. ऐसे में कहा जा सकता है कि दिल्ली एनसीआर के लोगों को आज बेहद सावधानी बरतनी होगी.

केंद्रीय प्रदूषण एवं नियंत्रण बोर्ड CPCB के अनुसार राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह 7:15 बजे तक औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक का 302 अंक बना हुआ है. जबकि दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 298, गुरुग्राम में 305, गाजियाबाद में 311, ग्रेटर नोएडा में 278, नोएडा में 288 अंक बना हुआ है. राजधानी दिल्ली के अधिकतर इलाकों में AQI लेवल 300 से ऊपर और 400 के बीच में बना हुआ है. जबकि कुछ इलाकों में AQI लेवल 200 से ऊपर और 300 के बीच में बना हुआ है.

ये भी पढ़ें :

दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 15 जनवरी तक लगेंगे 6 हाई-टेक एयर क्वॉलिटी मॉनिटरिंग स्टेशन

दक्षिण भारत राज्यों की तरफ बढ़ रहा चक्रवात दित्वाह, IMD ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट