ETV Bharat / state

"होली का गिफ्ट मिला", दिल्ली की महिलाओं के खाते में आए 'लाडली योजना' के पैसे, लाभार्थी ने कही ये बड़ी बात

सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम " सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली "के जरिए विभिन्न योजनाओं की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर

त्यौहार के मौके पर खाते में राशि आने से महिलाएं खुश
त्यौहार के मौके पर खाते में राशि आने से महिलाएं खुश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : March 2, 2026 at 7:11 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: सोमवार को दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम " सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली " का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा दिल्ली सरकार की महिला सशक्तिकरण की कई योजनाओं का शुभारंभ किया गया. इन योजनाओं में लाडली योजना की लंबे समय से रूकी हुई धनराशि का भी डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रपति ने ट्रांसफर किया. साथ ही दिल्ली सरकार द्वारा त्योहार पर फ्री सिलेंडर देने की योजना का भी शुभारंभ हुआ. इन योजनाओं की शुभारंभ के साथ ही लाभार्थियों के खाते में धनराशि ट्रांसफर हुई. इन लाभार्थियों से ईटीवी भारत ने बातचीत की.

फ्री सिलेंडर के पैसे महिलाओं के खाते में ट्रांसफर

फ्री सिलेंडर के पैसे खाते में ट्रांसफर होने पर सागरपुर से कार्यक्रम में शामिल होने आई लाभार्थी रेखा ने बताया कि उनके फोन में थोड़ी देर पहले ही मैसेज आया है और 853 रुपए खाते में आ गए हैं. मैसेज दिखाते हुए उन्होंने बताया कि सरकार ने फ्री सिलेंडर का वायदा पूरा कर दिया है. काफी अच्छा लग रहा है. आज के दिन फ्री सिलेंडर के रूप में होली का गिफ्ट मिला है. सरकार का धन्यवाद.

" सशक्त नारी समृद्ध दिल्ली "के जरिए विभिन्न योजनाओं की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर (ETV Bharat)

लाडली योजना के लंबित पैसे भी खाते में ट्रांसफर

वहीं, लाडली योजना के लंबित पैसे अपनी दो बहुओं के खाते में ट्रांसफर होने पर महिला कविता ने बताया कि अभी सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से मेरी दो बहू के खाते में उनके लाडली योजना के रुके हुए पैसे ट्रांसफर हुए हैं. उन्होंने बताया एक बहू के खाते में 36100 और दूसरे के खाते में 16282 रुपए ट्रांसफर हुए हैं. कविता ने बताया कि यह पैसे उनके कई सालों से रुके हुए थे. अब वह 28 से 29 साल की हो गई हैं तब उनको यह पैसा मिला है.

लाडली योजना के लंबित पैसे भी खाते में ट्रांसफर
लाडली योजना के लंबित पैसे भी खाते में ट्रांसफर (ETV Bharat)

त्यौहार के मौके पर खाते में राशि आने से महिलाएं खुश

त्यौहार के मौके पर यह पैसा आया है बहुत खुशी हो रही है. अभी बहुओं ने मुझे फोन करके बताया है कि पैसे खाते में आ गए हैं. साथ ही पैसे आने का मैसेज भी भेजा है. वहीं सागरपुर से कार्यक्रम में शामिल होने पर पहुंची महिला सरिता ने बताया कि उनके खाते में भी त्योहार पर फ्री सिलेंडर योजना के तहत 853 रुपए आ गए हैं. होली का गिफ्ट मिला है. बहुत अच्छा लग रहा है. सरकार का धन्यवाद है. इस योजना के तहत फ्री सिलेंडर मिलने में एक साल का समय लग गया लेकिन देर आए दुरुस्त आए.अब सरकार ने वायदा पूरा कर दिया. अच्छा लग रहा है.

पैसे लेट आने से थोड़ी हुई परेशानी लेकिन आगे आएंगे काम

निजामुद्दीन की रहने वाली लाड़ली योजना की लाभार्थी मुस्कान ने बताया कि उनके खाते में अभी-अभी 12000 से ज्यादा रुपए लाडली योजना के जो रुके हुए थे वह ट्रांसफर हुए हैं. मैं 11वीं कक्षा में पढ़ती थी तब लाडली योजना का फॉर्म भरा था और अब वह अपनी बीए की पढ़ाई कर रही हैं. यह पैसे उनकी पढ़ाई में आगे काम आएंगे. उन्होंने बताया कि अगर पैसे पहले मिले होते तो मेरी जरूरत के समय काम आ जाते. लेकिन अब मिले हैं तो भी कोई समस्या नहीं है पैसे खाते में आ गए हैं. अच्छा लग रहा है.

विभिन्न योजनाओं की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर
विभिन्न योजनाओं की राशि महिलाओं के खाते में ट्रांसफर (ETV Bharat)

जिन महिलाओं के खाते में अभी तक नहीं आएं पैसे वे कर रहीं इंतजार

बता दें दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से डीटीसी बसों के माध्यम से कार्यक्रम में लाया गया था. वहीं, जिन महिलाओं के खाते में अभी पैसे नहीं आए हैं वह आपस में चर्चा करते दिखाई दीं. कुछ महिलाओं का कहना था कि उनके परिवार के दूसरे सदस्य का फोन नंबर गैस कनेक्शन में या दूसरी योजनाओं में दिया हुआ है इसलिए उनके पास मैसेज नहीं आया है.लेकिन उन्हें उम्मीद है कि जो फोन नंबर उस योजना में दिया हुआ है उस पर पैसे आने का मैसेज आ गया होगा.


ये भी पढ़ें :

राष्ट्रपति मुर्मु ने दिल्ली की 'लखपति बिटिया' योजना के साथ कई स्कीम का किया शुभारंभ, CM रेखा भी रही मौजूद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 2 मार्च को करेंगी 'दिल्ली लखपति बिटिया योजना' का शुभारंभ, CM ने कहा- बेटियों के भविष्य की गारंटी