दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर स्कूल में छात्रा की मौत, शिक्षा मंत्री बोले- सख्त कार्रवाई की जाएगी
''छात्रा की दुखद मृत्यु के मामले में जांच चल रही है. जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी''. -शिक्षा मंत्री आशीष सूद


Published : August 31, 2026 at 7:46 PM IST
नई दिल्ली: कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के ईस्ट विनोद नगर स्थित सर्वोदय विद्यालय में 7वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई. छात्रा के परिवार ने स्कूल की एक शिक्षिका पर कथित रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. परिवार के मुताबिक, 22 जुलाई को स्कूल से बच्ची की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने के बाद उसके दादा उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे. करीब एक महीने से अधिक समय तक इलाज चलने के बाद 27 अगस्त को बच्ची ने दम तोड़ दिया.
परिवार के अनुसार, 22 जुलाई की सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूल से फोन कर बताया गया कि बच्ची की तबीयत खराब है और उसे स्कूल से ले जाने के लिए बुलाया गया है. परिजनों का दावा है कि अस्पताल में इलाज के दौरान बच्ची ने अपने दादा को बताया था कि स्कूल की एक शिक्षिका ने उसे कथित तौर पर प्रताड़ित किया था.
आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
सोमवार को बच्ची के परिजन स्कूल पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की. परिवार का आरोप है कि बच्ची की मौत स्कूल में कथित प्रताड़ना के बाद बिगड़ी तबीयत के कारण हुई है.
Delhi: A 10-year-old student of a Sarvodaya Kanya Vidyalaya in East Vinod Nagar died during treatment, with her family alleging that she was tortured and punished by a teacher for not bringing a book. The family claimed she was made to stand in the sun and later fell ill.… pic.twitter.com/KBz6fHETMX
— IANS (@ians_india) August 31, 2026
वहीं, स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच में यदि स्कूल के किसी भी स्टाफ की गलती या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, छात्रा की मौत और शिक्षिका पर लगाए गए प्रताड़ना के आरोपों के बीच सीधा संबंध होने की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है. बच्ची की मौत की वास्तविक वजह और स्कूल में उसके साथ क्या हुआ, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. परिवार निष्पक्ष जांच और दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है.
Delhi Minister Ashish Sood tweets, " the education department has taken cognisance of the fact that beacon public school is an unrecognised school. the department has already conducted an inspection of the school premises, and a detailed inquiry is currently underway. if any… pic.twitter.com/osHWYKgvZX
— ANI (@ANI) September 1, 2026
सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी
छात्रा की दुखद मृत्यु के मामले में फिलहाल जांच चल रही है. जांच के दौरान किसी तरह का हस्तक्षेप न हो, इसे ध्यान में रखते हुए संबंधित शिक्षक का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है. सरकार इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ देख रही है. जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही, कर्तव्य में चूक या किसी प्रकार की अनियमितता सामने आती है तो जिम्मेदार पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त और निर्णायक कार्रवाई की जाएगी. -आशीष सूद, शिक्षा मंत्री, दिल्ली सरकार-
वहीं, आम आदमी पार्टी विधायक कुलदीप कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने दावा किया कि ईस्ट विनोद नगर के सरकारी स्कूल में शिक्षका द्वारा कथित तौर पर प्रताड़ित किए जाने के बाद 10 वर्षीय छात्रा बेहोश हो गई थी. इसके बाद उसका इलाज चल रहा था, लेकिन 27 अगस्त को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कुलदीप कुमार ने घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार गहरे सदमे और असहनीय दुख में है. उन्होंने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाते हुए कहा कि मासूम बच्ची को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें:

