ETV Bharat / state

दिल्ली में हाई अलर्ट पर फायर डिपार्टमेंट, सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, दिवाली पर आग से निपटने की ऐसी है तैयारी

दीपावली पर दिल्ली फायर डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर, 107 जगहों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां, यहां जानिए लोकेशन्स.

Etv Bharat
दिवाली पर दिल्ली फायर विभाग की तैयारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : October 17, 2025 at 2:26 PM IST

|

Updated : October 17, 2025 at 6:25 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दीपावली के अवसर पर राजधानी दिल्ली में आगजनी की घटनाओं को रोकने व किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने विशेष तैयारी की है. आतिशबाजी व दीयों से रोशन इस पर्व पर आग लगने की संभावनाएं सबसे अधिक रहती हैं. ऐसे में राजधानी दिल्ली में 107 जगहों पर दमकल की गाड़ियों की तैनाती रहेगी, जिससे सूचना मिलते ही जल्द दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच आग पर काबू पा सके.

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मलिक ने ईटीवी भारत से बातचीत में बताया कि राजधानी के 17 प्रमुख स्थानों को चिन्हित कर बड़ी दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं. वहीं 24 जगहों पर क्विक रिस्पांस व्हीकल (QRV) यानी छोटी दमकल गाड़ियां तैनात की गई हैं. ये छोटी गाड़ियां तंग गलियों व भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे पुरानी दिल्ली, सीलमपुर और अन्य सघन बस्तियों में आसानी से पहुंच सकती हैं, जिससे आग पर नियंत्रण पाने में मदद मिलती है.

एके मलिक ने बताया कि विभाग के पास वर्तमान में 24 क्विक रिस्पांस व्हीकल हैं. इनकी तैनाती से पहले उन इलाकों का निरीक्षण किया गया जहां गलियां संकरी हैं या आबादी घनी है. इन वाहनों में आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगे हैं, जो छोटे स्तर की आग को तुरंत नियंत्रित करने में सक्षम हैं.

फायर विभाग ने बताया इस बार कैसे ही तैयारी (ETV BHARAT)

दिल्ली के सभी 66 फायर स्टेशन अलर्ट पर
राजधानी दिल्ली में कुल 66 फायर स्टेशन कार्यरत हैं. जहां से दमकल की गाड़ियां चौबीसों घंटे अलर्ट पर रहेंगी. दीपावली के दौरान किसी भी कॉल पर तुरंत रिस्पांस देने के लिए फायर डिपार्टमेंट ने अपने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. 19 व 20 अक्टूबर को सभी फायर कर्मियों की छुट्टी रद्द कर ड्यूटी तय की गई है.

FIRE SAFETY ON DIWALI
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट हाई अलर्ट पर (SOURCE: ETV BHARAT)

सूचना के 1 से 2 मिनट में रवाना होगी दमकल की गाड़ी
डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर एके मालिक ने बताया कि आग की सूचना मिलने पर दिन में एक मिनट के भीतर और रात के समय दो मिनट के भीतर दमकल वाहन मौके के लिए रवाना कर दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा है. हर कॉल को गंभीरता से लिया जाएगा. राहत कार्य में किसी भी स्तर पर देरी नहीं होगी.

FIRE SAFETY ON DIWALI
107 जगहों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां (SOURCE: ETV BHARAT)

साल 2024 में दीपावली पर 318 आग की घटनाएं
दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड के अनुसार दीपावली के दिन आग लगने की घटनाओं में वर्ष 2024 में सबसे अधिक 318 कॉल्स आईं थी. यह आंकड़ा पिछले 12 वर्षों में सबसे ज्यादा रहा. इसके पहले 2015 में 290 कॉल्स आई थीं, जबकि सबसे कम कॉल्स 2021 में 152 दर्ज की गईं थी. वर्ष 2023 में यह संख्या घटकर 208 रही थी, लेकिन 2024 में आग लगने की घटनाओं में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है.

FIRE SAFETY ON DIWALI
QRV- QUICK RESPONSE VEHICLE (ETV BHARAT)
साल दिवाली पर FIRE CALL
2024318
2023 208
2022201
2021152
2020205
2019245
2018 271
2017204
2016243
2015290
2014211
2013177
2012184
ETV Bharat
दिवाली पर 107 जगहों पर तैनात रहेंगी दमकल गाड़ियां (ETV Bharat)
लोगों से ये सावधानी बरतने की अपीलफायर डिपार्टमेंट ने नागरिकों से अपील की है कि वे ग्रीन पटाखों का ही उपयोग करें, खुले क्षेत्रों में ही आतिशबाजी करें और अपने आस-पास अग्निशमन संसाधन जैसे पानी की बाल्टी या अग्निशमन यंत्र तैयार रखें. दीपावली की खुशियां सुरक्षित रूप से मनाने के लिए दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने हर स्तर पर चौकसी बढ़ा दी है.
ETV Bharat
इन जगहों पर तैनात की जाएंगी QUICK RESPONSE VEHICLE (ETV Bharat)
ये भी पढे़ं- दिवाली पर दिल्ली में भव्य समारोह की तैयारी, कर्तव्य पथ पर जगमगाएंगे दो लाख दीये

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दुकानों में पटाखों का स्टाक तय, तीन स्तरों पर टीमें रखेंगी निगरानी; जानिए पूरा प्लान

ये भी पढ़ें- पटाखे से जलकर आने वाले मरीजों के लिए अस्पतालों ने की तैयारी, जानिए कहां कितने बेड

Last Updated : October 17, 2025 at 6:25 PM IST