पीने का पानी उपलब्ध कराना पहली प्राथमिकता, CM ने कहा- 'विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में बढ़ाए कदम
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने विधानसभा में वॉटर एटीएम का किया उद्घाटन, दिल्ली के विकास के लिए 9,000 करोड़ का रोडमैप तैयार


Published : April 22, 2026 at 1:23 PM IST
|Updated : April 22, 2026 at 1:31 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को अपनी विधानसभा सीट शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र के हैदरपुर में आधुनिक वॉटर एटीएम का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया. इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड भी वितरित किए, जिससे अब क्षेत्र के लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. मुख्यमंत्री ने इस पहल को 'विकसित दिल्ली' के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया.
उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि ये वॉटर एटीएम आधुनिक 5-स्टेज रिवर्स ऑस्मोसिस तकनीक से लैस हैं. इनकी क्षमता इतनी अधिक है कि ये हर घंटे 2000 लीटर शुद्ध और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराएंगे. इस सुविधा से स्थानीय निवासियों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को स्वच्छ पानी आसानी से मिल सकेगा, जिससे जलजनित बीमारियों के खतरे में भी कमी आएगी.
साफ पानी सम्मान की पहली सीढ़ी:
"आज शालीमार बाग के नागरिकों के लिए एक बड़ा दिन है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तकनीक का लाभ सीधे जनता को मिले. ये वॉटर एटीएम न केवल 2000 लीटर प्रति घंटा पानी देंगे, बल्कि 5-स्टेज RO फिल्टरेशन के कारण यह पूरी तरह सुरक्षित भी होगा. दिल्ली के हर नागरिक को सम्मान के साथ जीने का हक है और साफ पानी उस सम्मान की पहली सीढ़ी है." -रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली सरकार-
9,000 करोड़ रुपये का बजट: मुख्यमंत्री ने जल आपूर्ति को सुदृढ़ करने की अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए एक बड़ी घोषणा की. उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर घर तक साफ पानी पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है. इसके लिए सरकार ने 9,000 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान किया है. यह भारी-भरकम निवेश न केवल बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा, बल्कि दिल्ली के उज्ज्वल भविष्य की नींव भी रखेगा. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्वयं नागरिकों को वॉटर एटीएम कार्ड सौंपे. इन कार्ड्स के जरिए लोग एटीएम से बेहद आसान प्रक्रिया द्वारा पानी प्राप्त कर सकेंगे.
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta today inaugurated 'Water ATM' at A-U Block, Pitampura, and also distributed Water ATM cards to the public pic.twitter.com/gc82TNQPvJ
— ANI (@ANI) April 22, 2026
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta said, " since the bjp government came to power a year ago, every day the people of delhi have been receiving a new gift in some form or another. sometimes as a policy, sometimes as development works, sometimes as an administrative reform. and today,… pic.twitter.com/UsmAUBd45a
— ANI (@ANI) April 22, 2026
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक का उपयोग कर भ्रष्टाचार को समाप्त करना और पारदर्शिता लाना ही उनकी सरकार का मुख्य उद्देश्य है. इस उद्घाटन समारोह में इंडियन ऑयल के वरिष्ठ अधिकारीगण भी शामिल हुए, जिन्होंने इस परियोजना में तकनीकी और अन्य सहयोग प्रदान किया है. इसके साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे. कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में पूरी दिल्ली में ऐसे वॉटर एटीएम का जाल बिछाया जाएगा, ताकि 'नल से जल' के सपने को पूरी तरह साकार किया जा सके.
ये भी पढ़ें:

