ETV Bharat / state

दिल्ली धमाका: पांच दिन बाद खुला लालकिले की ओर जाने वाला नेताजी सुभाष मार्ग

इस मार्ग के खुलने से दुकानदारों ने राहत की सांस ली है, उनका कहना है कि 5 दिन में कारोबार का काफी नुकसान हुआ है.

NETAJI SUBHASH MARG REOPENS TODAY
दिल्ली धमाके के 5 दिन बाद खुलासा नेताजी सुभाष मार्ग (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : November 15, 2025 at 3:05 PM IST

|

Updated : November 15, 2025 at 3:56 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: लाल किले के पास हुए कार बम विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा कारणों से बंद किया गया नेताजी सुभाष मार्ग आज (शनिवार) आम जनता और यातायात के लिए खोल दिया गया है. पांच दिनों तक बंद रहने के कारण इस महत्वपूर्ण मार्ग से जुड़े पुरानी दिल्ली के कई इलाकों में जनजीवन और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ था.

सुरक्षा कारणों से लगा था प्रतिबंध
बीते सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के समीप हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे. यह घटना एक आतंकी हमले से जुड़ी बताई जा रही है. घटना के तुरंत बाद, दिल्ली पुलिस और यातायात विभाग ने सुरक्षा और जांच कार्यों को देखते हुए छत्ता रेल कट से सुभाष मार्ग कट तक नेताजी सुभाष मार्ग के दोनों कैरिजवे पर पूर्ण रूप से यातायात प्रतिबंध लगा दिया था. इस क्षेत्र को राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), और दिल्ली पुलिस की विशेष टीमों द्वारा जांच और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाने के लिए सील कर दिया गया था.

नेताजी सुभाष मार्ग फिर से खोला गया (ETV BHARAT)

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट दो और तीन को भी खोला गया
DMRC की ओर से अपडेट दिया गया है कि लाल किले के गेट नंबर 2 और तीन को आम जन के लिए खोल दिया गया है. लाल किला ब्लास्ट के बाद से इस मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया था.

SOURCE: ETV BHARAT
DMRC ने दिया अपडेट (SOURCE: ETV BHARAT)
सामान्य हुई यातायात व्यवस्थापांच दिन की गहन जांच और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा क्षेत्र को 'क्लियर' घोषित किए जाने के बाद, आज सुबह मार्ग को खोल दिया गया. मार्ग खुलने के साथ ही लाल किला मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की आवाजाही सामान्य हो गई है, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था. मार्ग खुलते ही आस-पास के बाजारों, खासकर चांदनी चौक और फोटोग्राफी मार्केट में, व्यापारियों और दुकानदारों ने राहत की सांस ली.

एक स्थानीय व्यापारी संजय शर्मा ने बताया कि पिछले पांच दिनों में उनका कारोबार काफी नुकसान हुआ. क्योंकि सड़क बंद होने के कारण ग्राहकों की आवाजाही ठप पड़ गई थी. उन्होंने उम्मीद जताई कि मार्ग खुलने के बाद अब हालात जल्द ही सामान्य हो जाएंगे. वही दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की तरफ से भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है दो और तीन नंबर गेट को खोल दिया गया है.

लाल किले में पर्यटकों का प्रवेश शुरू
सुरक्षा चिंताओं के कारण अस्थायी रूप से बंद किए गए लाल किले में भी आज से पर्यटकों का प्रवेश शुरू कर दिया गया है. हालांकि, पूरे इलाके में पुलिस बल की कड़ी निगरानी जारी रहेगी. पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील की है और कहा है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें.

ये भी पढ़ें- दिल्ली कार धमाका: जांच एजेंसियों के रडार पर व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल

ये भी पढ़ें- दिल्ली कार ब्लास्ट: संदिग्ध ने दहशत में किया धमाका, NIA की छापेमारी में भारी विस्फोटक बरामद

ये भी पढ़ें- दिल्ली बम ब्लास्ट: जानें कब-कब धमाकों से दहली देश की राजधानी दिल्ली, देखें पूरी टाइमलाइन

Last Updated : November 15, 2025 at 3:56 PM IST