आतिशी के बयान पर दिल्ली में सियासी संग्राम, AAP दफ्तर के बाहर BJP का प्रदर्शन; इस्तीफे की मांग
दिल्ली में फिरोज रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर दिल्ली भाजपा के सभी मोर्चा ने आतिशी के खिलाफ किया प्रदर्शन

Published : January 9, 2026 at 12:56 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच लगातार सियासत जारी है. इस दौरान दोनों के बीच ज़ुबानी जंग तेज हो गई है. सिख गुरुओं के ऊपर की गई टिप्पणी को लेकर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है. इसी बीच फिरोज रोड स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय के बाहर दिल्ली भाजपा प्रदेश के सभी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ प्रदर्शन किया है.
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया आप के खिलाफ प्रदर्शन : इस दौरान सैकड़ों की संख्या में हाथों में पोस्टर लेकर भाजपा के कार्यकर्ता फिरोजशाह रोड पर इकट्ठा हुए और लगातार आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतिशी के खिलाफ कार्रवाई और पूरी आम आदमी पार्टी से इस मामले पर माफी मांगने की बीजेपी ने मांग की है. दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की अगुवाई में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है. जिसमें भाजपा के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी भी शामिल हुए.
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने नेता प्रतिपक्ष आतिशी के गुरु तेग बहादुर जी का कथित तौर पर अपमान करने वाले बयान पर कहा, आतिशी ने दिल्ली विधानसभा के सत्र के दौरान गुरु तेग बहादुर का अपमान किया है। आज हम यहां उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। हम अरविंद केजरीवाल से… pic.twitter.com/YdmN9Y76Wy
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी के गुरु तेग बहादुर जी का कथित तौर पर अपमान करने वाले बयान पर कहा, " दिल्ली विधानसभा में गुरु तेग बहादुर के कार्यक्रम को लेकर चर्चा के बीच में, जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नेता प्रतिपक्ष आतिशी… pic.twitter.com/MecpudbnOz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 9, 2026
दिल्ली बीजेपी के दिग्गज प्रदर्शन में हुए शामिल : दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है आम आदमी पार्टी की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी मार्लेना द्वारा सिख गुरू श्री तेगबहादुर सिंह साहिब जी का अपमान किया गया है. इस प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली भाजपा के महामंत्री सांसद कमलजीत सहरावत एवं योगेन्द्र चांदोलिया एवं विष्णु मित्तल और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर.पी. सिंह के साथ सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे.उन्होंने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा गुरु साहब के नाम के साथ एक ही वाक्य में असंवेदनशील और आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया, जो किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है.

प्रदूषण पर चर्चा को लेकर शुरू हुआ विवाद: बता दें कि मंगलवार को विधानसभा में जब उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू हुई तो नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने प्रदूषण पर चर्चा की मांग की. इस पर विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने उनको रोकते हुए कहा था कि प्रदूषण पर चर्चा के लिए बुधवार का दिन तय है. इसलिए अभी उपराज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा होने दें. इस पर आतिशी ने कहा कि सुबह से कुत्तों की गिनती पर चर्चा करा रहे हैं. जबकि प्रदूषण बड़ा मुद्दा है.

आतिशी की टिप्पणी पर निंदा प्रस्ताव लाने की मांग : इस पर सत्ता पक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए आतिशी की टिप्पणी को गुरुओं के अपमान से जोड़ते हुए माफी की मांग शुरू कर दी, जिससे हंगामे की स्थिति बन गई. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशी की टिप्पणी की जांच करके बुधवार को निंदा प्रस्ताव लाने की बात कही थी. आतिशी की टिप्पणी का विरोध करते हुए पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत दिल्ली की धरती पर हुई और यह केवल सिख समाज ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र और विश्व मानवता के लिए गौरव का विषय है.
ये भी पढ़ें :

