ETV Bharat / state

दिल्ली विधानसभा में प्रदूषण को लेकर हंगामा, मार्शल आउट किए गए AAP विधायक; आतिशी के खिलाफ BJP का प्रदर्शन

दिल्ली विधानसभा के सत्र में शुक्रवार को प्रदूषण के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा देखने को मिला.

विधानसभा में प्रदूषण को लेकर हंगामा
विधानसभा में प्रदूषण को लेकर हंगामा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : January 9, 2026 at 12:38 PM IST

|

Updated : January 9, 2026 at 1:07 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा में शीतकालीन सत्र के पांचवें दिन भी हंगामा देखने को मिला. प्रदूषण के गंभीर मुद्दे पर चर्चा शुरू होते ही आम आदमी पार्टी के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. आप विधायकों ने दिल्ली सरकार के खिलाफ विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया. विधानसभा में कपिल मिश्रा के इस्तीफे की मांग करने पर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायकों को किया गया मार्शल आउट. विधायक कुलदीप कुमार, संजीव झा और जरनैल सिंह को मार्शल आउट किया गया तो बाकी विधायकों ने भी सदन से वॉकआउट कर दिया.

संजीव झा ने लगाया गंभीर आरोप

आप विधायक संजीव झा ने कहा कि आज दिल्ली के कई मुद्दे हैं. चाहें वो गंदे पानी की समस्या हो, कानून-व्यवस्था की समस्या हो. यमुना की समस्या हो या प्रदूषण से मर रहे लोगों की समस्या हो, इस पर चर्चा करने से बचने के लिए भाजपा ने एक फर्जी वीडियो बनाया जिसमें गुरु साहिब का नाम घसीटा ताकि मुद्दों पर चर्चा न हो पाएं. हम उसे तुरंत रद्द करने की मांग कर रहे हैं और जिन-जिन विधायकों ने झूठ फैलाया है उन पर 6 महीने का सस्पेंशन हो ये हमारी मांग है.

भाजपा का आप के खिलाफ प्रदर्शन

भाजपा ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला. दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "मैंने पहले ही कहा था कि ये(विपक्ष) लोग (प्रदूषण पर) चर्चा करने से भागेंगे. सदन शुरू होते ही विपक्ष के सभी लोग भाग गए। विपक्ष की नेत्री आतिशी पहुंची नहीं, दिल्ली के प्रति उनकी गंभीरता आप देख सकते हैं. दिल्ली में 11 साल राज करने के बाद अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन पंजाब भाग गए और उनके (आप) विधायक विधानसभा छोड़कर भाग गए. 11 साल की उनकी नाकामियां इतनी ज्यादा है कि वे सुन नहीं पाएंगे. मुझे खेद है. मैं दिल्ली के लोगों से बताना चाहता हूं कि देखिए, जिन लोगों को आपने चुन कर भेजा था वे आज खुद चर्चा से भाग रहे हैं.

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आप के तीन सदस्यों कुलदीप कुमार, जरनैल सिंह और संजीव झा को बाकी सत्र के लिए निष्कासित किया गया है. बाकी विपक्ष के सदस्य अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेने के लिए अपने नाम भेज सकते हैं.

आशीष सूद का हमला

दिल्ली के मंत्री आशीष सूद ने दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र पर कहा, "केजरीवाल मॉडल ऑफ गवर्नेंस का फेलियर फिर सामने आया है. AAP जिस प्रकार से चर्चाओं से भाग रही है जिस प्रकार से ये लोग प्रदूषण पर चर्चा करने से भागने की कोशिश की वो AAP के शासन का दिवालियापन दिखता है...अब जब प्रदूषण और दिल्ली के महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो रही है तो उन्हें जवाब न देना पड़े इसलिए वे वो सदन छोड़कर भाग रहे हैं.

एमसीडी सदन में भी हंगामा

शुक्रवार को एमसीडी सदन की बैठक के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार हंगामा देखने को मिला. बैठक के दौरान भाजपा पार्षदों ने दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अतिशी सिंह के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया और उनसे इस्तीफे की मांग की. भाजपा का आरोप था कि विधानसभा में की गई टिप्पणी से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता. वहीं आम आदमी पार्टी ने पलटवार करते हुए दिल्ली सरकार के मंत्री मिश्रा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और उनके इस्तीफे की मांग कर दी. आम आदमी पार्टी के पार्षद पंपलेट लेकर सदन में पहुंचे और भाजपा पर मुद्दे को राजनीतिक रंग देने का आरोप लगाया.

एमसीडी सदन में भी हंगामा
एमसीडी सदन में भी हंगामा (ETV Bharat)

मेयर राजा इकबाल सिंह ने बार-बार दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने और सदन की मर्यादा का पालन करने की अपील की, लेकिन हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा था. हालात को काबू में न आता देख मेयर ने निंदा प्रस्ताव को पारित करते हुए सदन की कार्यवाही को 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

Last Updated : January 9, 2026 at 1:07 PM IST