दिल्ली विधानसभा शीतकालीन सत्र: BJP विधायकों का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, AAP ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सरकार को घेरा
आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया.

Published : January 6, 2026 at 1:26 PM IST
नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा का शीतकालीन सत्र चल रहा है. मंगलवार को सत्ता पक्ष भाजपा के विधायकों ने आम आदमी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की. दरअसल, सदन शुरू होते ही भाजपा विधायक अजय महावर ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों द्वारा कुत्तों की गिनती मामले पर झूठ फैलाने के लिए आप संयोजक केजरीवाल को माफी मांगने की मांग की. वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर दिल्ली विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया गया.
सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद भाजपा विधायक विधानसभा परिसर के अंदर महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे केजरीवाल से मांगी मांगने की मांग करते हुए धरने पर बैठकर नारेबाजी करने लगे. भाजपा विधायक करनैल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और हमारी सरकार शिक्षकों का पूरा सम्मान करती है. केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेता लगातार झूठ फैलाकर शिक्षकों की गरिमा को गिराने का काम कर रहे हैं. केजरीवाल को इसके लिए माफी मांगनी होगी.
वहीं, भाजपा विधायक अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि आम आदमी पार्टी लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही है. शिक्षकों का नाम कुत्तों के साथ जोड़ने के जो काम आप के नेता केजरीवाल ने किया है यह निंदनीय है. इसके लिए केजरीवाल को दिल्ली की जनता और शिक्षकों से माफी मांगनी चाहिए. हम शिक्षकों से कुत्तों की गिनती कराने का झूठ फैलाने के लिए केजरीवाल से माफी की मांग कर रहे हैं.
#WATCH | Leader of the Opposition in the Delhi Assembly and AAP leader Atishi says, " the bjp-led delhi government is running away from the issue of pollution. pollution is the biggest problem in delhi today... when aap demands a discussion on the issue of pollution, the bjp makes… https://t.co/4QWisnF4dK pic.twitter.com/GGSGBIpNuQ
— ANI (@ANI) January 6, 2026
''दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल है, अस्पताल भरे हुए हैं. जब AAP ने प्रदूषण का सवाल उठाया तो सत्ता पक्ष सदन से ही भाग गया, प्रदूषण पर AAP के सवालों को देखकर सत्ता पक्ष Walkout कर गया. आज पूरी दिल्ली प्रदूषण के ख़िलाफ़ आवाज उठा रही है लेकिन निकम्मी भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है.''- आतिशी, दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष
AAP का प्रदूषण के मुद्दे पर जबरदस्त हंगामा:
आप नेता और दिल्ली विधानसभा नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा, "BJP के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार प्रदूषण के मुद्दे से भाग रही है. आज दिल्ली में प्रदूषण सबसे बड़ी समस्या है. जब AAP प्रदूषण के मुद्दे पर चर्चा की मांग करती है, तो BJP चर्चा से बचने के लिए बहाने बनाती है. यह ड्रामा क्यों हो रहा है? BJP प्रदूषण पर चर्चा से बचना चाहती है क्योंकि उनके पास कोई जवाब नहीं है. हम मांग करते हैं कि यह नाटक बंद किया जाए और प्रदूषण के मुद्दे पर तुरंत चर्चा की जाए."
जबरदस्त हंगामे के बीच सदन स्थगित
बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा बार-बार टोकने के बाद भी जब भाजपा विधायक रुके नहीं तो विधानसभा की कार्यवाही को थोड़ी देर के लिए स्थगित कर दिया गया. केजरीवाल द्वारा माफी मांगने की सदन में भाजपा विधायकों द्वारा नारेबाजी को आप विधायक शांति पूर्वक सुनते रहे. आप विधायकों ने इस पर विरोध स्वरूप कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. हालांकि, सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आप विधायक प्रदूषण के मुद्दे पर प्रदर्शन करने के लिए चंदगीराम अखाड़ा चले गए, जहां उन्होंने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. बता दें कि दिल्ली विधानसभा का शीतकालीन सत्र 5 जनवरी से शुरू होकर 8 जनवरी तक चलेगा.
ये भी पढ़ें:

