ETV Bharat / state

शिक्षक पदोन्नति में देरी पर TET पास शिक्षकों में नाराजगी, संभागभर के शिक्षक पहुंचे अंबिकापुर मुख्यालय, कहा- जल्द जारी हो सूची

TET पास शिक्षक लगा रहे पदोन्नति में देरी का आरोप, समय सीमा के बाद भी सूची जारी नहीं होने पर खोला मोर्चा

TET passed teachers protest
शिक्षक पदोन्नति में देरी पर TET पास शिक्षकों में नाराजगी (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : August 24, 2026 at 8:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

सरगुजा: संभाग में शिक्षक पदोन्नति में हो रही देरी को लेकर TET पास शिक्षक नाराज हैं. सोमवार को संभागभर से आए सैकड़ों शिक्षकों ने अंबिकापुर मुख्यालय पहुंचकर शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक (Joint Director) को ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द प्रमोशन करने की मांग की.

शिक्षक पदोन्नति में देरी, समय सीमा के बाद भी सूची जारी नहीं होने पर खोला मोर्चा (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

'सुप्रीम कोर्ट से भी दिशा निर्देश जारी'

शिक्षक संघ की अश्विनी यादव का कहना है कि, सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश के तहत TET पास शिक्षकों की पदोन्नति की जानी है, लेकिन हम कई बार यहां आ चुके हैं, अभी तक वरीयता सूची तक जारी नहीं की गई है. इसलिए आज पूरे संभाग से शिक्षक यहां पहुंचे हैं.

वहीं TET शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने भी कहा कि बार बार कहने के बाद भी पदोन्नति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ रही है, शासन ने निर्देश दिया है, लेकिन हम लोगों की वरीयता सूची तक जारी नहीं हो सकी है. पहले भी 17 तारीख का समय मांगा गया था और कहा गया था कि किसी भी हालत में 17 तारीख तक सूची जारी कर देंगे लेकिन अब तक सूची जारी नहीं हुई.

हम JD कार्यालय आए हैं, हम नहीं चाहते कि बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो. इसलिए पदोन्नति प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी होनी चाहिए- अश्विनी यादव, शिक्षक

हम लोग 3 महीने से यहां कार्यालय में आ रहे हैं. 2 बार आदेश भी आ चुका है पदोन्नति को लेकर. इसके बाद भी हम जितने बार भी यहां आए हैं तो सिर्फ आश्वासन ही मिला है- राकेश मिश्रा. प्रदेश अध्यक्ष TET शिक्षक संघ

TET passed teachers protest
TET पास शिक्षक लगा रहे पदोन्नति में देरी का आरोप (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

जॉइंट डायरेक्टर ने बताई वजह

इस संबंध में संयुक्त संचालक शिक्षा राजेश सिंह ने बताया कि विकासखंड स्तर से पोर्टल के माध्यम से सभी TET शिक्षकों की जानकारी अपलोड करने को कहा गया था, लेकिन समय निकलने के बाद भी पूरी तरह जानकारी अपलोड नहीं हो पाई है.

कुछ ब्लॉक से अब तक एंट्री नहीं हुई है. पहले क्यों नहीं हुआ इसकी जानकारी तो नहीं दे सकता मैं हाल ही यहां ज्वाइन किया हूं, लेकिन मैंने शीघ्रता से इसे करने के निर्देश दिए हैं.- राजेश सिंह, जे डी एजुकेशन

संयुक्त संचालक ने आगे कहा कि किसी भी TET शिक्षक का नाम ना छूटे इसलिए हम पोर्टल में जानकारी अपलोड कर रहे हैं, इस संबद्ध में शिक्षा मंत्री के साथ ही बैठक होनी है, जल्द ही हम वरीयता सूची जारी करेंगे.

कांकेर में शिक्षक फेडरेशन की हड़ताल, प्रमोशन में वरिष्ठता की मांग, सरकार को दिया अल्टीमेटम
पहली बार स्कूलों में एक साथ परीक्षा, इधर देर से मिली किताबों के कारण कोर्स अधूरा, शिक्षक और छात्रों पर दबाव
'रघुपति राघव राजा राम शिक्षक की व्यवस्था कर भगवान', धमतरी में बारिश के बीच छात्रों की नारेबाजी