ETV Bharat / state

होली पर किया हुड़दंग तो जाओगे जेल, रंग में भंग डालने वालों को दून पुलिस की चेतावनी!

होली और रमजान के महीने के देखते हुए देहरादून पुलिस ने शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए है.

Etv Bharat
देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : March 2, 2026 at 6:50 PM IST

|

Updated : March 2, 2026 at 7:05 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: होली पर्व में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दून पुलिस ने अपनी कमर कस ली है. दून पुलिस का स्पष्ट कहना है कि त्यौहार की आड में हुड़दंग करने वाले को सीधे सलाखों के पीछे जाना होगा. इसीलिए हुड़दंग से बचे और शांति व सुरक्षा के साथ रंगो का त्यौहार मनाए. होली के सुरक्षा के मद्देनजर पूरे देहरादून जिले को तीन सुपर जोन, आठ जोन और 21 सेक्टर व 53 सब सेक्टर में बांटा गया है.

होली उल्लास और खुशियों का पर्व है, जिसे सकुशल सम्पन्न कराने के लिए देहरादून पुलिस की तरफ से सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं. होली की खुशियों में खल्ल डालने वाले अराजक तत्व को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, ये वो लोग है, जो होली के दौरान शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर सकते हैं.

होली पर किया हुड़दंग तो जाओगे जेल (ETV Bharat)

देहरादून एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में सर्वधर्म के संभ्रान्त व्यक्तियों और जनप्रतिनिधियों के साथ पीस कमेटी की बैठक करें. साथ ही उन सभी से पर्व के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने और पर्व के दौरान हुड़दंग व अराजकता फैलाने का प्रयास करने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराए.

सुरक्षा के मद्देनजर से सम्पूर्ण जनपद को तीन सुपर जोन, आठ जोन, 21 सेक्टर और 53 सब सेक्टर में बांटा गया है. सुपर जोन में अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी, जोन में क्षेत्राधिकारी स्तर के अधिकारी, सेक्टर में सम्बन्धित थाना प्रभारी और सब सेक्टर में उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को प्रभारी बनाया गया है.

साथ ही सभी क्षेत्रों में मोबाइल पार्टी में स्टेटिक फोर्स को तैनात किया गया है, जिनके द्वारा नियमित रूप से भ्रमणशील रहकर पर्व के दौरान प्रत्येक घटनाक्रम पर सतर्क नजर रखते हुए सुरक्षा और शान्ति व्यवस्था की जायेगी. साथ ही संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. किसी भी सूचना पर जल्द रिस्पांस के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पीसीआर को तैनात किया गया है.

पुलिस ने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी लगातार सतर्क नजर रखते हुए 24 x7 मॉनिटरिंग की जा रही है. सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों, विवादित पोस्टों आदि के माध्यम से वैमनस्यता फैलाते हुए धार्मिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी. .

साथ ही जनपद के अलग-अलग स्थान पर आयोजित होने वाले होलिका दहन के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस ने सभी आयोजकों से वार्ता करते हुए उन्हें निर्धारित स्थानों पर ही कार्यक्रम आयोजित करने और किसी नई परम्परा के शुरूवात न करने के निर्देश दिए गए है.

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने आमजन से अपील है कि खुशियों के इस पावन पर्व को अपने परिवार के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाये, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि आपकी वजह से किसी अन्य को असुविधाओं का सामना न करना पड़े.

पढ़ें---

Last Updated : March 2, 2026 at 7:05 PM IST