पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर चोर, चोरी की कारों में देते थे वारदातों को अंजाम
पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दिल्ली के एक गिरोह का पर्दाफाश किया. मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

By ETV Bharat Uttarakhand Team
Published : January 3, 2026 at 9:50 PM IST
देहरादून: कोतवाली पटेल नगर पुलिस ने नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए दिल्ली के अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह के तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी है और रेकी कर वारदातों को अंजाम देते है.पुलिस ने अनुसार पटेल नगर क्षेत्र से कार चोरी कर आरोपियों ने ऋषिकेश में भी नकबजनी की घटना का प्रयास किया था. आरोपी पुलिस से बचने के लिए स्थानीय वाहनों की नम्बर प्लेट अपने वाहनों पर लगाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे.
पुलिस ने बताया कि बीती आठ दिसंबर को उदित गुप्ता निवासी स्वास्तिक प्लाजा के पास बंजारावाला ने शिकायत दर्ज कराई थी. अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी और सोने-चांदी की ज्वैलरी व कार चोरी की थी. तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ कोतवाली पटेल में मुकदमा दर्ज किया था.
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पटेल नगर में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया . गठित टीमों ने घटनास्थल और आसपास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेजों को चेक किया, जिसके बाद पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान तेलपुर चौक से 200 मीटर आगे टी स्टेट से घटना में शामिल तीन आरोपी मंगलू, मनोज और अजय को गिरफ्तार किया गया. .
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से पीड़ित के घर से चोरी की गई कार, एक लाख पांच हजार नकद, डेढ लाख कीमत की ज्वैलरी और अन्य सामान समेत देशी तमंचा, दो जिन्दा कारतूस 315 बोर, एक अवैध चाकू और एक अवैध खुखरी बरामद की गई.
घटना को कैसे देते थे अंजाम: पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले है और 6 दिसंबर देर रात को वैगनार कार से दिल्ली से देहरादून आए थे. इसके बाद उन्होंने रेकी करते हुए बंद घर को चिन्हित किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद तीन आरोपी दिल्ली भाग गए थे. दिल्ली में आरोपियों ने पुलिस द्वारा पहचाने जाने के डर से घटना में प्रयोग वैगनआर कार को कटवा दिया था. वैगनआर कार आरोपियों ने पहले चोरी की थी.
इसके बाद आरोपियों ने पटेल नगर क्षेत्र से चोरी की गई कार का नम्बर हटाकर उस पर दिल्ली की नम्बर प्लेट लगाई और 13 दिसंबर को दोबारा ऋषिकेश क्षेत्र में नकबजनी की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था, लेकिन घटना में सफल नहीं हो पाए थे. आज भी दोबारा देहरादून में किसी अन्य घटना को अंजाम देने की फिराक में वापस आए थे, लेकिन घटना से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि गिरफ्तार तीनों आरोपी बेहद शातिर किस्म के अपराधी है, जिन पर चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज है. आरोपी किसी घटना को अंजाम देने से पहले उस क्षेत्र में खडे वाहनों से नम्बर प्लेट चोरी कर नम्बर प्लेटों को अपने वाहन में लगाकर घटनाओं को अंजाम देते थे. साथ ही गिरफ्तार आरोपी मंगलू और मनोज के खिलाफ भी दिल्ली में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं के कई मुकदमे दर्ज है, जिसके संबंध में जानकारी की जा रही है.
पढ़ें---

