ETV Bharat / state

भजन गायक दीपक कुमार पर जानलेवा हमले का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को किया अरेस्ट

भजन गायक दीपक कुमार पर 31-1 जनवरी की रात को थानो क्षेत्र में हमला किया गया था, जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया.

Etv Bharat
पुलिस की गिरफ्त में चोरों आरोपी. (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : January 3, 2026 at 6:29 PM IST

|

Updated : January 3, 2026 at 6:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: भजन गायक दीपक कुमार पर थानो रोड पर हमला कर कार क्षतिग्रस्त करने वाले और अन्य वाहन चालक को रोककर हमला करने वाले चार आरोपियों को रायपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इसके अलावा तीन विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया. आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग बेसबॉल के डंडे, खुखरी, नकली पिस्टल और स्विफ्ट वाहन बरामद हुआ.

पहली घटना: दीपक कुमार निवासी भंडारी बाग ने थाना रायपुर में एक जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया था कि वो 31 दिसंबर देर रात करीब 3 बजे टिहरी से देहरादून लौट रहे थे. तभी थाने से देहारदून के बीच में रास्ते में कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया और हथियारों व डंडों से हमला बोल दिया. बदमाशों ने उनकी कार की लाइटें, शीशे और बॉडी को बुरी तरह तोड़ दिया.

भजन गायक दीपक कुमार पर जानलेवा हमले का मामला (ETV Bharat)

पीड़ित के अनुसार इस हमले में उनकी गाड़ी को करीब 80 से 90 हजार रुपए का नुकसान पहुंचा है. साथ ही बदमाशों ने उनका कई किलोमीटर तक पीछा भी किया. उन्होंने बदमाशों के हमले के दौरान दरवाजा नहीं खोला और किसी तरह जान बचाई. पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

दूसरी घटना: मंजीत सिंह राठौर निवासी श्यामपुर ऋषिकेश ने कोतवाली डोईवाला में शिकायत दर्ज कराई कि 31 दिसंबर की देर रात एयरपोर्ट के पास थानो रोड से जा रहे थे. तभी बीच रास्ते में स्विफ्ट कार में सवार कुछ अज्ञात लडकों ने उनके साथ गाली-गलौच कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी कार में भी तोड़फोड़ की. पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना रायपुर में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया. गठित टीमों ने रायपुर- थानो-ऋषिकेश रोड पर लगे अलग-अलग सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को चेक की. पुलिस द्वारा लगातार लिए जा रहे प्रयासों से मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर चैकिंग के दौरान रायपुर स्टेडियम मार्ग से घटनाओं में शामिल चार आरोपी पारस, साहिल राणा, प्रियांशू राणा और अमन उर्फ एमी को गिरफ्तार किया गया गया. इसके अलावा तीन विधि विवादित किशोरों को पुलिस संरक्षण में लिया गया.

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयोग बेसबॉल डंडे, दो खुखरी, एक नकली पिस्टल और एक रिफ्लेक्टर पिलर बरामद किया गया. एसएसपी अजय सिंह ने बताया है कि सभी आरोपी 31 दिसंबर की देर रात लूट के इरादे से वाहनों को रूकवाकर चालकों के साथ मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ भी की थी, लेकिन दोनों वाहन चालकों ने मौके से अपने वाहनों को भगा देने के कारण वह अपनी योजना में सफल नहीं हो पाए. आरोपियों से पूछताछ में घटनाओं में शामिल दो अन्य आरोपी धीरज और सागर के नाम भी आए, जिनके द्वारा अपनी गाड़ी से घटनाओं के दौरान घटनास्थल के आगे-पीछे रहते हुए पुलिस और आने जाने वाले लोगों के मूवमेंट पर नजर रखी जाती थी. साथ ही दोनों आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है.

पढ़ें---

Last Updated : January 3, 2026 at 6:41 PM IST