ETV Bharat / state

शादी और VIP आयोजनों के लिए दून निगम ने की ये तैयारी, लोगों को अपना वार्ड मिलेगा चकाचक

देहरादून नगर निगम ने विशेष समारोह के लिए क्यूआरटी टीम गठित की है, जिससे सफाई व्यवस्था बनी रही.

Municipal Commissioner Alok Pandey
नगर आयुक्त आलोक पांडे (Photo-ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 25, 2026 at 7:24 AM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: दून नगर निगम अब शादी समारोह, जन्मदिन समारोह या फिर वीआईपी के आयोजन स्थलों से भी कचरा उठाएगा. नगर निगम ने शहर के पांच जोन में क्यूआरटी टीमों का गठन किया गया. जिसमें 6 सफाई कर्मचारी और एक सुपरवाइजर रहेगा. साथ ही सुपरवाइजर की देखरेख में यह टीम काम करेगी. छोटे समारोह के लिए दो हजार रुपए फीस और बढ़े समारोह के लिए पांच हजार रुपए की फीस लेकर यह टीम एक घंटे के भीतर कूड़ा उठान का काम करेगी.

साथ ही आपदा या फिर कोई वीआईपी कार्यक्रम होता है तो वार्डों से सफाई कर्मचारियों को भेजा जाता है. लेकिन जिन वार्डों से सफाई कर्मचारियों को भेजा जाता है, उन वार्डों में सफाई की अव्यवस्था हो जाती है. इसलिए वीआईपी कार्यक्रम में भी यह क्यूआरटी टीम काम करेगी.नगर निगम की कोशिश रहेगी कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके. दरहसल राजधानी की जनसंख्या इस समय 15 लाख के आसपास होने का अनुमान है. बढ़ती आबादी की वजह से दून में लगातार कचरे की मात्रा बढ़ती जा रही है. वर्तमान में दून से प्रतिदिन नगर निगम 600 टन के आसपास कचरे का उठान कर रहा है.

देहरादून नगर निगम का सफाई पर जोर (Video-ETV Bharat)

इतनी बड़ी आबादी में रोजाना बड़ी मात्रा में महानगर में तमाम तरह के कार्यक्रमों जैसे घरों में शादी समारोह, जन्मदिन पार्टियां, धार्मिक आयोजन, भंड़ारा समेत वीआईपी कार्यक्रम आदि होते हैं, जहां बड़ी मात्रा में कचरा उत्पन्न होता है. इनके आयोजकों के सामने कार्यक्रम आयोजन के साथ ही इस दौरान उत्पन्न होने वाले कचरे के निस्तारण की समस्या होती है. कुछ लोग तो निगम की गाड़ियों को बुलवाकर कचरा साफ करा देते हैं. लेकिन कुछ अंजान लोग इस कचरे को खाली पड़े प्लांटों या नदी-नालियों में डाल देते हैं. राजधानी में पांच नगर निगम के मुख्य कार्यालय समेत करीब पांच जोनल कार्यालय हैं.

देहादून को 5 जोन में बांटा हुआ है.जिस तरह से पुलिस व्यवस्था या फिर आपदा विभाग की व्यवस्था होती है,उसी तर्ज पर अब नगर निगम स्वच्छता को लेकर क्यूआरटी टीम का गठन कर रहे है. हर जोन में एक कर्मचारी ओर एक सुपरवाइजर रहेगा, इन लोगों को अलग से वर्दी भी दी जाएगी, इस टीम को पेड़ काटने के लिए कटर मशीन समेत हर तरह का सामान दिया जाएगा.नगर निगम की बेसिक समस्या सफाई की जिम्मेदारी इस टीम के सुपरवाइजर की होगी.
-आलोक पांडे,नगर आयुक्त

राजपुर, आरकेडिया,मोथरोवाला और हर्रावाला में यह कार्यालय बनाए गए हैं. इन कार्यालयों के हिसाब से पांच क्यूआरटी (क्विक रेस्पांस टीम) गठित की गई है. सुपरवाइजर के नेतृत्व में पांच पर्यावरण मित्र इस टीम में लगाए गए हैं. शहर में किसी भी तरह के आयोजन पर होने वाले कचरे की सफाई करना इस टीम का दायित्व होगा.यदि शहर में कही भी आयोजन हो रहा है और वहां पर कचरा उत्पन्न हो रहा हो तो इसकी सूचना नगर निगम के कंट्रोल रूम या फिर स्वयं आकर देनी होगी. इस दौरान निर्धारित शुल्क अदा करना होगा. उसके बाद वहां से कचरा उठवाना नगर निगम का जिम्मा होगा.

नगर निगम में अभी तक इस तरह की कोई विशेष टीम नहीं है, जो सरकारी कार्यक्रमों या अन्य कार्यक्रमों के कचरे को उठाने के लिए हो. ऐसे में जब भी इस तरह की सूचनाएं नगर निगम के पास आती हैं तो वर्तमान में जो भी टीमें या फिर गाड़ियां लगी हुई हैं, उनमें से कर्मचारियों को हटाकर उन जगहों पर भेजा जाता है. ऐसे में नियमित होने वाली सफाई व्यवस्था बाधित होती है. अब ये टीमें आपात स्थिति वाले अन्य काम भी कर सकेंगी.

दरहसल शहर में पार्टी,शादी या फिर समारोह होता तो उसमें होने वाले कूड़े उठान की अब तक कोई व्यवस्था नहीं है. इसके लिए छोटे समारोह के लिए दो हजार रुपए ओर बढ़े समारोह के लिए पांच हजार रुपए फीस रखी गई है.जिसमें क्यूआरटी टीम को दो गाड़ी उपलब्ध कराई गई है, जो मौके पर जाकर रसीद कटाने के बाद समारोह से कूड़ा उठान का काम करेगी. यह पूरी प्रक्रिया एक घंटे में पूरी करनी होगी. नगर निगम की कोशिश रहेगी कि शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो सके.

पढ़ें-