ETV Bharat / state

उत्तराखंडवासियों को गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए कैसे रहेगा प्रदेश का मौसम

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी है, उसके अनुसार अगले कुछ दिन राहत के साथ ही मुश्किल भरे भी रहेंगे.

UTTARAKHAND RAIN ALERT
कॉन्सेप्ट इमेज (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : June 28, 2026 at 7:59 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देहरादून: मॉनसून आने से पहले उत्तराखंड में गर्मी ने अपने तेवर दिखा रखे हैं. हालांकि, आज 28 जून रविवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद हैं. देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो आज उत्तराखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी.

जानिए कैसे रहेगा 28 और 29 जून का मौसम: देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 28 और 29 जून को उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तेज बारिश होने के साथ ही 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने के आसार हैं. इसलिए मौसम विभाग ने आज के लिए येलो अलर्ट जारी किया हैं.

कुमाऊं मंडल के कई जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान: इसी तरह देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 जून को कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होने को आसार बने हुए हैं. इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले में 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

एक जुलाई को जमकर बरसेंगे बदरा: वहीं एक जुलाई की बात की जाए तो नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून और बागेश्वर में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने का अनुमान है. फिलहाल यह कहा जा सकता है कि आगामी तीन से चार दिन उत्तराखंड के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती हैं.

मौसम विभाग की अपील: मौसम विभाग ने भारी बारिश के दौरान लोगों से अपील की है कि वो सुरक्षित स्थानों पर रहे है. अनावश्यक रुप से पहाड़ी इलाकों में सफर न करें. क्योंकि इस दौरान पहाड़ों पर लैंडस्लाइड का खतरा बढ़ जाता है. इसके साथ ही नदी-नालों के किनारे भी न जाए. क्योंकि पहाड़ों पर भारी बारिश के कारण नदियों को जल स्तर अचाकन बढ़ने की संभावना रहती है. मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की टीम भी अलर्ट हैं.

पढ़ें---