ETV Bharat / state

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र में दीपिका पांडेय सिंह ने कहा- इस वर्ष अबुआ आवास योजना में आएगी तेजी, ग्रामसभा होगी सशक्त

झारखंड विधानसभा में दीपिका पांडेय सिंह ने बताया कि पुरानी योजनाओं को धरातल पर उतारने की गति बढ़ाई जाएगी.

DEEPIKA PANDEY SINGH
दीपिका पांडेय सिंह (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 27, 2026 at 8:41 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रिपोर्ट: उपेंद्र कुमार

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में आज वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के बजट पर चर्चा हुई. पक्ष और विपक्ष की ओर से बजट पर विस्तृत चर्चा के बाद मुख्य विपक्षी दल भाजपा के विधायकों के सदन से वाकआउट के बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग का बजट प्रस्ताव सदन से पारित हो गया.

मीडिया से बातचीत में राज्य की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस बजट में कोई नई योजना शामिल नहीं की गई है, लेकिन चल रही पुरानी योजनाओं को धरातल पर उतारने की गति बढ़ाई जाएगी. उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट से तुलना करें तो राज्य की महागठबंधन सरकार ने कुल बजट का करीब 12 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण विकास के लिए रखा है.

दीपिका पांडेय सिंह का बयान (ETV Bharat)

अबुआ आवास योजना में तेजी

मंत्री ने बताया कि राज्य में अबुआ आवास योजना को तेज करने के लिए अलग से राशि का प्रावधान किया गया है. इस वित्तीय वर्ष में अबुआ आवास योजना में तेजी लाई जाएगी. उन्होंने कहा कि राज्य में अबुआ आवास की कुल स्वीकृत 6 लाख 30 हजार योजनाओं में से 1 लाख 90 हजार योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं. इस वर्ष बाकी स्वीकृत योजनाओं को पूरा कर लिया जाएगा.

ग्राम सभा को सशक्त बनाएंगे

ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि राज्य में पेसा नियमावली बनाना सरकार की बड़ी उपलब्धि है. अब सरकार ग्राम सभाओं को और अधिक सशक्त करेगी. भाजपा विधायकों के वाकआउट के बीच बजट पारित होने पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष साथ दे तो राज्य के विकास की रफ्तार और तेज होगी.

जयराम महतो पर मंत्री की प्रतिक्रिया

बजट चर्चा के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो ने ग्रामीण विकास मंत्री को सलाह देते हुए पूर्व तीन ग्रामीण विकास मंत्रियों के जेल जाने का हवाला दिया था और विभागीय बाबुओं से सावधान रहने की हिदायत दी थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जयराम महतो अभी नए-नए विधायक बने हैं, उनमें उत्साह है लेकिन धीरे-धीरे वे समझेंगे कि किन बातों से सदन की गरिमा बढ़ती है. उन्होंने कहा कि उन्हें यह समझना चाहिए कि राज्य में भाजपा या सहयोगी दलों की सरकार न होने की वजह से किसके इशारे पर ईडी या केंद्रीय एजेंसियों ने पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री को टारगेट किया. मंत्री ने कहा कि विभागीय मंत्री होने के नाते उनकी नजर विभाग की सभी गतिविधियों पर रहती है.

विधायक निधि की राशि जल्द जारी

विधायकों द्वारा विधायक निधि बढ़ाने और अन्य अपेक्षाओं से जुड़े सवालों के जवाब में मंत्री ने कहा कि इस वर्ष विधायक निधि की राशि जल्द जारी कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में 15 किलोमीटर ग्रामीण सड़क और 10 करोड़ रुपये की पुल-पुलिया बनाने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें:

लातेहार में एसटी समाज के लोगों के अवैध घर तोड़ने की दी गई है सूचना, प्रकाश राम का ध्यानाकर्षण, चंदनडीह के बेघरों का भी मामला उठाया

जेएलकेएम विधायक ने सदन में ग्रामीण विकास मंत्री को दी सावधान रहने की सलाह! जानें, क्या दी नसीहत