ETV Bharat / state

डीग पुलिस ने रिकवर किए चोरी एवं खोए 260 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

CEIR पोर्टल की मदद से चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना अधिक आसान और तेज हो गया.

mobile phone recovered by Deeg police
डीग पुलिस की ओर से बरामद मोबाइल के साथ पुलिस अधिकारी (ETV Bharat Deeg)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : February 20, 2026 at 4:59 PM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 5:08 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

डीग: डीग पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन रिकवरी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की. पुलिस ने Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के प्रभावी उपयोग से अब तक 250 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए एवं वास्तविक मालिकों को सुरक्षित रूप से लौटा दिए. मोबाइल मिलते ही मालिकों के चेहरे खिल गए.

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा ने शुक्रवार को बताया कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपराध नियंत्रण और आमजन की सहायता को प्राथमिकता दी जा रही है. CEIR पोर्टल की मदद से चोरी या खोए हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करना अधिक आसान और तेज हो गया. जिले में मोबाइल गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस तुरंत CEIR पोर्टल पर संबंधित मोबाइल की जानकारी अपलोड करती है. जैसे ही मोबाइल किसी नेटवर्क पर सक्रिय होता है, उसकी लोकेशन और अन्य तकनीकी विवरण के आधार पर उसे ट्रेस कर लिया जाता है. इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में मोबाइल फोन रिकवर कर नागरिकों को लौटाए.

एसपी मीणा बोले... (ETV Bharat Deeg)

पढ़ें:बूंदी पुलिस ने बरामद किए 15 लाख के 70 मोबाइल, पाकर खिले मालिकों के चेहरे

एसपी मीणा ने आमजन से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाए तो तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं. CEIR पोर्टल पर शिकायत अवश्य करें. इससे मोबाइल रिकवरी की संभावना कई गुना बढ़ जाती है. मोबाइल पाकर लोगों ने डीग पुलिस की कार्यप्रणाली सराही. लोग बोले, डीग पुलिस की यह पहल न सिर्फ भरोसा बढ़ाती है, बल्कि डिजिटल भारत की दिशा में मजबूत कदम भी है.

पढ़ें: बीकानेर पुलिस ने बरामद किए 40 लाख के गुम और चोरी गए 170 मोबाइल फोन

Last Updated : February 20, 2026 at 5:08 PM IST