35 लाख रुपये कर्ज में डूबे व्यक्ति ने की आत्महत्या, रेलवे ट्रैक पर टुकड़ों में मिला शव
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की घटना, शव को पहचानने में लगे कई घंटे

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 5, 2026 at 5:31 PM IST
मेरठः जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. कर्ज से परेशान एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली. ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे ट्रैक पर शव सोमवार की सुबह मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया. कई घंटे के बाद मृतक की शिनाख्त हो पाई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
जानकारी के अनुसार, ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में स्थित रेलवे ट्रैक के नजदीक से गुजर कर जा रहे राहगीरों ने व्यक्ति के शव को क्षत-विक्षत अवस्था देखकर पुलिस को सूचना दी. सूचना पर ब्रहम्पुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं, आसपास के क्षेत्र में रहने वाले लोगों का तांता लग गया. पुलिस ने अन्य थाना पुलिस को अज्ञात शव मिलने की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
कई घंटो के बाद मृतक की पहचान लिसाडी गेट के रशीद नगर निवासी शाहबुद्दीन (45) के रूप में हुई. शाहबुद्दीन खराद के काम के साथ साथ ठेकेदारी करता था. बैंक से अपने खराद के काम के लिए लोन लिया था.इसे बावजूद उसके हालात नहीं सुधर पा रहे थे. बीते कई वर्ष से उसका काम ठीक से नहीं चल पा रहा था. परिजनों के मुताबिक, बैंक के कर्ज को लेकर लंबे समय से शाहबुद्दीन तनाव में था.
ईटीवी भारत को सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि शाहबुद्दीन ने बैंक से लगभग 25 लख रुपये कर्ज लिया था. लेकिन लोन को चुका नहीं पा रहा था, जिससे कर्ज बढ़कर 35 लाख रुपए हो गया था. इसकी वजह से वह तनाव में था. लगभग 15 दिन पहले शहाबुद्दीन की मां की मौत हुई थी. शहाबुद्दीन के तीन बेटे हैं. पुलिस इस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है.
इसे भी पढ़ें- लखनऊ में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- मेरा मरा हुआ चेहरा गर्लफ्रेंड को दिखा देना

