ETV Bharat / state

रतनपुर के बूढ़ा तालाब में 8 कछुओं की मौत, महामाया मंदिर परिसर में लोग चिंतित

बिलासपुर के रतनपुर में एक बार फिर 8 कछुओं की मौत से हड़कंप मच गया है. अब तक कुल 12 कछुओं की मौत हो गई.

Mahamaya Temple Complex, Ratanpur
महामाया मंदिर परिसर रतनपुर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 20, 2026 at 10:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के शक्ति पीठों में गिने जाने वाले रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर परिसर से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. यहां के बूढ़ा तालाब में 8 कछुओं की मौत हो गई है. इससे पहले भी यहां 4 कछुए मृत पाए गए थे. इस खुलासे के बाद पूरे मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है. लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही है.

वन विभाग को दी गई सूचना

आठ कछुओं के मृत पाए जाने की सूचना महामाया मंदिर के लोगों और वन विभाग ने ग्रामीणों को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम बूढ़ा तालाब पुहंची और कछुओं के शवों को बाहर निकाला गया. कछुओं का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कछुओं की मौत की वजह अंदरूनी चोट लगना बताया गया है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कछुओं को लाठी डंडों से पीट पीट पीटकर मारा गया होगा. जिसके कारण उनके शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. वन विभाग की टीम तालाब के आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आरोपी की पहचान कर रही है.

बूढ़ादेव के तालाब में 8 कछुए मृत अवस्था मे मिले हैं. इनका पोस्टमार्टम किया गया है. जिनमें मौत के कारण की जानकारी अंदरूनी चोट बताई गई है. मौत के कारणों की जांच शुरू करने के साथ लोगों से पूछताछ चल रही है- देव सिंह ठाकुर, रतनपुर वन परिक्षेत्र, बिलासपुर

इससे पहले चार कछुओं की हुई थी मौत

इससे पहले बूढ़ा तालाब से 4 कछुए मृत पाए गए थे. उनकी भी जांच में खुलासा हुआ था कि कछुओं की मौत चोट के कारण हुई थी. एक बार फिर 8 कछुओं की मौत उसी तरह से हुई है. यह वन विभाग और मंदिर प्रबंधन के लिए चिंता की बात है.

छत्तीसगढ़ में एसडीएम सहित 4 गिरफ्तार, अवैध खनन विरोधी अभियान के दौरान व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या का आरोप

हवाई सेवा की खुशखबरी, अंबिकापुर से दिल्ली की उड़ान, अलायंस एयर ने जारी किया शेड्यूल

बिलासपुर में हवाई सेवा से जुड़ी बड़ी खबर, बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट में पहली बार नाइट लैंडिंग ट्रायल सफल