ETV Bharat / state

कोयले से भरी ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, एक की मौत दो घायल, सूरजपुर में मातम

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां कोयले से भरी एक ट्रक ने बाइक सवार को रौंद डाला है.

Surajpur police investigation
सूरजपुर पुलिस की जांच (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 11, 2026 at 7:02 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. दुर्ग भिलाई, जांजगीर चांपा, और सूरजपुर में बीते 24 घंटे के अंदर सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई है. वनांचल जिले सूरजपुर में बुधवार को दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई. कोयला लोडेडे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को कुचल दिया. इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए.

सूरजपुर के जगन्नाथपुर इलाके में हुआ हादसा

बुधवार को जगन्नाथपुर कोयला खदान मार्ग पर बोझा के पास एक कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.घायलों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया. अभी दोनों घायल युवकों का इलाज जारी है.

सूरजपुर में बड़ा सड़क हादसा (ETV BHARAT)

हादसे के बाद लोगों का फूटा गुस्सा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था और अनियंत्रित होकर बाइक को कुचलते हुए निकल गया. दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए. हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया. ग्रामीणों की मांग है कि आरोपी ट्रक ड्राइवर की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता पहुंचाई जाए.

लोगों के प्रदर्शन से लगा लंबा जाम

दुर्घटना के बाद लोगों के प्रदर्शन से सूरजपुर की सड़कों पर लंबा जाम लग गया. इससे आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई. पुलिस लोगों को समझाने का काम कर रही है. सूरजपुर पुलिस का कहना है कि वे फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं. अभी ट्रक को जब्त कर लिया गया है. इस हादसे के बाद जगन्नाथपुर कोयला खदान मार्ग इलाके में तनाव के हालात हैं. सूरजपुर पुलिस की तरफ से जवानों की तैनाती की गई है जिससे समय रहते अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके.

दुर्ग जिला अस्पताल में नवजात की मौत के बाद थाने पहुंचे परिजन, मां ने कहा- सिजेरियन कराने की मांग के बाद भी कराया इंतजार

सड़क पर रफ्तार का कहर, पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

छत्तीसगढ़ में भयानक सड़क हादसा, डांस करते बारातियों को ट्रक ने कुचला, मची चीख पुकार