ETV Bharat / state

बिहार में मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट-रोहित राज

Deaf mute girl molested in Motihari
सांकेतिक तस्वीर (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : August 29, 2026 at 8:23 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय मूक-बधिर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य लोगों की संलिप्तता को लेकर जांच जारी है.

आरोपी गिरफ्तार: घोड़ासहन थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां ने थाने में आवेदन देकर घटना की शिकायत दर्ज कराई. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है. मामले में शेख परवेज नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में और कितने लोग शामिल थे और उनकी क्या भूमिका रही.

FSL टीम की रिपोर्ट से होगा खुलासा: मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल यानी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया. एफएसएल टीम ने मौके से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए हैं, जिन्हें जांच के दौरान महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वहीं, पीड़िता को आवश्यक चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है.

Deaf mute girl molested in Motihari
मोतिहारी घोड़ासन थाना (ETV Bharat)

"पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है. मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. मेडिकल जांच और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है." -अमरजीत कुमार, घोड़ासहन थानाध्यक्ष

लोगों में आक्रोश: घटना के बाद गांव के लोगों में आक्रोश है. मूक-बधिर युवती के साथ हुई इस कथित घटना को लेकर पुलिस पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की जिम्मेदारी है. हालांकि, पुलिस जांच पूरी होने और न्यायालय की प्रक्रिया के बाद ही मामले की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

ये भी पढ़ें: