ETV Bharat / state

रुद्रपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज, पुलिस जांच में जुटी

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की लाश मिली है.

rudrapur
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली युवक की लाश (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttarakhand Team

Published : February 23, 2026 at 8:22 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से बड़ी खबर सामने आई है. यहां रुद्रपुर कोवताली क्षेत्र में आज सोमवार 23 फरवरी को युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है. मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की.

पुलिस के अनुसार की मृतक की शिनाख्त तीस साल के धर्मेंद्र कश्यप के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली थी कि रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिगवाड़ा चौकी इलाके में अपोलो टायर के सामने एक खाली स्थान पर कोई व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला. आसपास के लोगों ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो कोई हलचल नहीं हुई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना मिलते ही रुद्रपुर कोतवाली पुलिस और बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार रिंगवाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने युवक को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान धर्मेंद्र कश्यप पुत्र कृष्ण पाल कश्यप, उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी दूधिया नगर वार्ड नंबर 13, रुद्रपुर के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र मजदूरी का कार्य करता था. घटना की सूचना मिलने पर मृतक के पिता कृष्ण पाल ने बताया कि उनके भतीजे धर्मपाल ने उन्हें इस घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही वह अपने छोटे बेटे पवन के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बिगवाड़ा चौकी प्रभारी सुरेंद्र कुमार रिंगवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. उन्होंने कहा कि परिवार की ओर से दी जाने वाली तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है.

पढ़ें---