ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र की नई सब्जी मंडी के पास मिली डेड बॉडी, इलाके में सनसनी, शव की पहचान में जुटी पुलिस

हरियाणा के कुरुक्षेत्र की नई सब्जी मंडी के पास शव मिला है जिसके बाद सनसनी फैल गई है.

Dead body found near the new vegetable market in Kurukshetra
कुरुक्षेत्र की नई सब्जी मंडी के पास मिली डेड बॉडी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : February 17, 2026 at 5:34 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र : हरियाणा के कुरुक्षेत्र में नई सब्जी मंडी के साथ लगते गंदे नाले के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना मिलते ही कुरुक्षेत्र पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शव सड़ी-गली अवस्था में मिला है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ये कई दिन पुराना हो सकता है.

झाड़ियों में मिली डेड बॉडी : शव नाले और दीवार के बीच झाड़ियों में मिला है. दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को घटना का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके की स्थिति को देखते हुए जेसीबी की मदद से दीवार तोड़कर शव को दूसरी ओर लाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Dead body found near the new vegetable market in Kurukshetra
इलाके में सनसनी (Etv Bharat)

शव की पहचान की कोशिशें जारी : थाना कृष्णा गेट के प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश की जा रही है. आसपास की दुकानों और मंडी के मजदूरों से पूछताछ की जाएगी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव काफी दिन पुराना होने और गलने के कारण पहचान करना मुश्किल हो रहा है. उम्र का अंदाजा लगाना भी फिलहाल संभव नहीं है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा कि ये मामला आत्महत्या का है या फिर हत्या का. पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि शव की पहचान कर परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके.

Dead body found near the new vegetable market in Kurukshetra
मौके पर बुलाई गई जेसीबी (Etv Bharat)
Dead body found near the new vegetable market in Kurukshetra
शव की पहचान में जुटी पुलिस (Etv Bharat)

हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App

ये भी पढ़ें : सोनीपत में जिम से लौट रहे दो दोस्तों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

ये भी पढ़ें : पंचकूला में युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, HPSC घेराव के दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की, हिरासत में लिए गए सांसद

ये भी पढ़ें : अंबाला में घर के वॉशरूम में गिरे कैबिनेट मंत्री अनिल विज, दोनों पैर में फ्रैक्चर, "चल री सजनी" गाना गुनगुनाते दिखे