सूरजपुर में एसईसीएल की बंद पड़ी खदान में मिली लाश
लाश के हाथ कटे हुए थे और पत्थर से बंधी हुई थी, जिसके बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : June 18, 2026 at 7:38 AM IST
|Updated : June 18, 2026 at 7:51 AM IST
सूरजपुर: सूरजपुर जिले में एसईसीएल की बंद खदान की पोखरी में एक अज्ञात हाथ कटी और पत्थर से बंधी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. डीडीआरएफ व पुलिस की टीम ने शव को निकालने का प्रयास किया. लेकिन पोखरी के तलहटी में चले जाने व अंधेरा होने के कारण शव का रेस्क्यू नहीं हो पाया.
खदान में मिली लाश
बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के एसईसीएल की बंद खदान 5-6 के पोखरी में अज्ञात शव की सूचना पुलिस को मिली. जिसके बाद मौके पर पहुंची. पुलिस और डीडीआर एफ की टीम ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन शव बाहर निकाला नहीं जा सका. इसको लेकर जहां डीडीआर एफ ने कहा कि शव के हाथ कटे हुए हैं और शव पत्थर से बंधा हुआ है.
लाश को बाहर निकालने की कोशिश लेकिन नहीं निकाल सके- डीडीआरएफ कर्मी, सूरजपुर
आज लाश बाहर निकालने फिर होगा रेस्क्यू
सूरजपुर सीएसपीबर्नार्ड कुजुर ने बताया कि बंद खदान में अज्ञात व्यक्ति की डेड बॉडी मिलने की सूचना मिली था. एसडीआरएफ शव को बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी शव को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने का प्रयास किया गया लेकिन रस्सी टूट गई और शव पानी के ज्यादा अंदर चला गया है. गुरुवार को शव बाहर निकाला जाएगा.
बहरहाल इस मामले में जहां शव के हाथ कटे होने और पत्थर से बंधे होने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है. आशंका जताई जा रही है कि लगभग 7 से 10 दिन पहले ही हत्या कर शव को पोखरी में फेंका गया है. ऐसे में पुलिस के लिए भी शव की पहचान और जांच चुनौती भरा है. वहीं शव को बाहर निकालने की भी चुनौती है.

