ETV Bharat / state

कनपटी में लगी थी गोली, बगल में पड़ी थी बाइक और पिस्टल, बिहार में शव मिलने से सनसनी

बोचहां में कनपटी पर गोली लगा अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है. पिस्टल और बाइक जब्त की गई है. पुलिस जांच में जुटी है.

DEAD BODY FOUND IN MUZAFFARPUR
शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 7, 2026 at 1:56 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में एक युवक का शव बरामद हुआ है. जिले के बोचहां थाना क्षेत्र अंतर्गत NH किनारे भूसाही इलाके के मझौली गांव में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का खून से लथपथ शव देखा. मृतक के कनपटी में गोली लगने का निशान पाया गया है. जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या या आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है.

मुजफ्फरपुर में युवक का शव बरामद : सूचना मिलते ही बोचहां थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की. पुलिस ने शव के पास से एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है. हालांकि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH), मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है. घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को भी बुलाया गया.

DEAD BODY FOUND IN MUZAFFARPUR
एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची (ETV Bharat)

मृतक की पहचान में जुटी पुलिस : प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद मोटरसाइकिल मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के किसी व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है. पुलिस बाइक के मालिक का विवरण खंगाल रही है, ताकि मृतक की पहचान सुनिश्चित की जा सके. स्थानीय लोगों का भी अनुमान है कि मृतक सदर थाना क्षेत्र का रहने वाला हो सकता है.

''7 फरवरी की सुबह बोचहां थाना क्षेत्र के ग्राम मझौली में सड़क किनारे करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. शव के पास से एक पिस्टल मिली है और कनपटी में गोली लगने के आर-पार घाव के निशान हैं. साथ ही एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है. FSL टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कराया गया है. शव की पहचान के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.''- आलोक वत्स, डीएसपी पूर्वी

घटना के बारे में बताते डीएसपी (ETV Bharat)

CCTV खंगाल रही पुलिस : दिनदहाड़े सड़क किनारे शव मिलने से इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन के माध्यम से भी मामले की जांच कर रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही मृतक की पहचान कर मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें :-

मुजफ्फरपुर में 12 दिन से लापता शख्स का मिट्टी में दबा मिला शव, हत्या की आशंका

'बंद कमरे में थी महिला की लाश..खिड़की तोड़कर निकाला शव' पुलिस बोली-'पोस्टमार्टम रिपोर्ट से निकलेगा सच'

पहले नाबालिग के पैरों में ठोकी लोहे की कील, फिर मिट्टी में दफनाया, ऐसी दी दर्दनाक मौत