ETV Bharat / state

कोडरमा में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

कोडरमा में एक शव बरामद किया गया है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

DEAD BODY FOUND IN KODERMA
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : May 11, 2026 at 11:34 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कोडरमा: जिला कोडरमा थाना क्षेत्र के तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास ढाबे के पीछे एक शव बरामद हुआ है. शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 55 वर्षीय रामजी यादव के रूप में की गई है, जो कोडरमा थाना क्षेत्र के गरहाई का रहने वाला बताया जा रहा है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जानकारी के अनुसार पिपराडीह गांव के कुछ लोग टहलने के लिए खेत की ओर गए हुए थे, इसी दौरान उनकी नजर खेत में बेसुध पड़े एक व्यक्ति पर पड़ी. बाद में पता चला कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है. ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

जानकारी देते स्थानीय (Etv Bharat)

शव के पास से जहरीला पदार्थ बरामद

जांच के दौरान पुलिस को खेत से रामजी यादव के कुछ सामान और जहरीला पदार्थ बरामद हुआ है. लोगों को आशंका है कि रामजी यादव ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. बता दें कि कि रामजी यादव बालू गाड़ी में बतौर मजदूर काम किया करते थे.

'शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है.' विकास पासवान, कोडरमा थाना प्रभारी

ये भी पढ़ें-

पलामू में पूर्व माओवादी कमांडर की हत्या, अज्ञात लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

युवक और युवती का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

जंगल में संदिग्ध अवस्था में मिले दो शव, जांच में जुटी पुलिस