बिहार में चाचा और भतीजी का चल रहा था प्रेम प्रसंग, जंगल से मिली लाश
मोतिहारी में प्रेमी युगल की जंगल से लाश मिली है. दोनों रिश्ते में चाचा और भतीजी बताए जाते हैं. पढ़ें

Published : January 6, 2026 at 7:59 PM IST
पूर्वी चंपारण: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के बौद्ध जंगल में मंगलवार दोपहर 2:30 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. यहां से दो लाशें मिलीं, जो 22 वर्षीय एक युवक और 17 साल की एक किशोरी का बताया जाता है. सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और लड़का और लड़की के पिता आपस में चचेरे भाई हैं.
जंगल से प्रेमी जोड़े की लाश बरामद: पुलिस को शक है कि यह प्रेम प्रसंग के कारण आत्महत्या का मामला हो सकता है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई.
युवक के पास से मिला बिना सिम वाला मोबाइल: मृतक युवक के पिता ने तीन शादियां की थी. उनकी पहली पत्नी दिल्ली में रहती है, जिनसे दो बेटियां और एक बेटा है. दूसरी पत्नी गांव में है, जिनसे एक बेटी और एक बेटा पैदा हुआ. तीसरी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है. युवक के पास से एक छोटा मोबाइल फोन बरामद हुआ है, जिसमें कोई सिम नहीं था.
कई दिनों से युवक था गायब: पुलिस इस मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है ताकि प्रेम प्रसंग के सुराग मिल सके. युवक के पिता ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनका बेटा घर से गायब था और परिवार वाले परेशान थे.
लड़की के पिता ने क्या कहा?: लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि 5 जनवरी की शाम सात बजे से ही बेटी की तलाश शुरू कर दी थी. घर से ढाई किलोमीटर दूर सुगौली के बौद्ध जंगल में चौकीदार सुभाष को फोन किया गया था. सुबह होते ही सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिला. मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे स्थानीय ग्रामीणों ने बौद्ध जंगल में दोनों की लाश देखी और पुलिस को इसकी सूचना दी.
रिश्ते में चाचा और भतीजी: सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि लड़का और लड़की के पिता आपस में चचेरे भाई हैं. दोनों परिवारों के बीच रिश्तेदारी होने के बावजूद प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है. सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक-युवती पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे और परिवार वालों को इसकी भनक तक नहीं लगी.
आत्महत्या या साजिश की जांच: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सुगौली थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संदिग्ध है. प्रेम प्रसंग के कारण दोनों ने आत्महत्या की है या किसी की साजिश है, यह जांच का विषय है.
"युवक के मोबाइल से कोई सिम न मिलने से चैट या कॉल डिटेल्स का पता लगाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन फोन को लैब भेजा गया है."- अनीश कुमार सिंह, सुगौली थाना प्रभारी
ग्रामीणों का बयान: इलाके के ग्रामीणों का कहना है कि बौद्ध जंगल सुनसान जगह है, जहां युवा जोड़े अक्सर घूमने आते हैं. पहले भी यहां ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. प्रेम प्रसंग के कारण परिवारों में कलह की आशंका बढ़ गई है. दोनों परिवारों के रिश्ते अब तनावपूर्ण हो गए हैं. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जंगल क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हो.
एसपी ने जांच की कमान खुद संभाली: फिलहाल सुगौली थाना पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं. हत्या या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट से साफ होगा. फिलहाल, मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. जिले के एसपी ने जांच की कमान खुद संभाल ली है. दोनों लाशों को मोतिहारी सदर अस्पताल भेजा गया है. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य संग्रह किए.
ये भी पढ़ें
बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया नाबालिग प्रेमिका से दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार
माता-पिता घर के अंदर मृत पाए गए, रेलवे ट्रैक के पास मिले दो बेटों के शव...सामूहिक आत्महत्या का संदेह
हाथ में ट्रांसफर लेटर... थैले में पेट्रोल की बोतल, सिपाही के कांड से बिहार पुलिस में मचा कोहराम

