ETV Bharat / state

देवघर एयरपोर्ट को आधुनिक और विकसित बनाने की कवायद, उपायुक्त ने की एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ बैठक

देवघर एयरपोर्ट को विकसित बनाने को लेकर उपायुक्त ने पहल की है.

DC meeting with Airport Authority regarding development of Deoghar Airport
डीसी की बैठक (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : December 18, 2025 at 11:03 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

देवघर: जिला के एयरपोर्ट को विकसित और आधुनिक बनाने के लिए उपायुक्त ने एयर फील्ड एनवायरमेंट मैनेजमेंट कमेटी एवं एरोड्रम कमेटी के साथ बैठक की. जिसमें जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ-साथ सिक्योरिटी टीम के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

इस बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है. इसके लिए एयरपोर्ट के अथॉरिटी एवं सिक्योरिटी टीम को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं. उपायुक्त ने सुरक्षा बिंदुओं पर कई तरह के चर्चा किए. उन्होंने डीजीसीए के प्वाइंट ऑफ व्यू से एनटी आईजीक, मॉक ड्रिल सहित आदि को लेकर किए जाने वाले कार्यों को समय-समय पर निरंतर प्रयास कराने के लिए एयरपोर्ट अधिकारी को निर्देश दिए.

वहीं उन्होंने एयरपोर्ट के चारों ओर किए गए बाउंड्री को और भी मजबूत बनाने के साथ-साथ आसपास के बड़े और लंबे पेड़ों की कटाई-छंटाई के भी निर्देश दिए. इसके अलावा एयरपोर्ट पर ट्रैफिक व्यवस्था और आसपास पक्षियों कुत्तों को आकर्षित करने वाली कसाईखाना, मीट की दुकान और मुर्गे की दुकान पर प्रतिबंध लगाने की बात कही.

DC meeting with Airport Authority regarding development of Deoghar Airport
देवघर उपायुक्त ने एयरपोर्ट ऑथोरिटी के साथ बैठक की (ETV Bharat)

इस बैठक में मौजूद नगर निगम के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि एयरपोर्ट के आसपास किसी भी तरह के कूड़े का अंबार ना लगे ताकि एयरपोर्ट परिसर के बाहर भी सफाई बनी रहे. वहीं बैठक में मौजूद जिला के पुलिस अधीक्षक सौरभ ने कहा कि सिक्योरिटी, सेफ्टी व यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है. वर्तमान में जिला प्रशासन व पुलिस ने ही पूरी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली रखी है. इसीलिए आसपास के इलाकों में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखें ताकि एयरपोर्ट पर आने जाने वाले यात्री सुरक्षा के साथ सफर कर सकें.

इस बैठक में मोहनपुर और देवघर के अंचल अधिकारियों को भी यह निर्देश दिया गया कि एयरपोर्ट के आसपास अतिक्रमण करने वाले लोगों पर तुरंत ही कार्रवाई करें. यदि किसी भी तरह का अवैध भवन निर्माण हो रहा है तो उसे तुरंत तोड़वाए ताकि एयरपोर्ट उड़ने वाली उड़ान पूरी तरह से सुरक्षित रह सके.

इस बैठक में जिला संपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, ट्रैफिक डीएसपी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित विद्यार्थी, एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी सहित संबंधित विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें- साहिबगंज पहुंची एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम, जमीन का लिया जायजा

इसे भी पढ़ें- बोकारो से हवाई उड़ान पर पेड़-पौधे, चिल-कौवे लगा रहे हैं ग्रहण, कब जागेगा सिस्टम, देवघर निकल गया आगे, कहां हुई चूक