छुट्टी न देले मैडम जी! पलामू डीसी, एसपी ने पुलिस जवानों और सरकारी कर्मियों के साथ जमकर खेली होली
पलामू डीसी-एसपी ने पुलिस जवानों और सरकारी कर्मियों के साथ जमकर होली खेली. जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं दीं.

Published : March 4, 2026 at 2:07 PM IST
पलामू: होली के गीत पर पलामू डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने जमकर मंजीरा एवं झाल बजाया. पलामू डीसी और एसपी दोनों केरल की रहने वाली हैं. होली के मौके पर डीसी और एसपी आवास पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इसी कार्यक्रम में डीसी समीरा एस और एसपी रीष्मा रमेशन ने पुलिसकर्मी एवं सरकारी कर्मियों के साथ जमकर होली खेली है.
दोनों काफी देर तक होली के गीत पर पारंपरिक झाल एवं मंजीरा बजाती रहीं. इस दौरान डीसी समीरा एस ने कहा कि यह उनके लिए नया अनुभव है. समस्त पलामू वासियों को वे होली की शुभकामनाएं देती हैं. वहीं एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि समस्त पलामू वासियों को होली की बधाई देती हूं. पलामू पुलिस की टीम होली मनाने के लिए डीआईजी और आईजी आवास भी गई थी.
सुरक्षा को लेकर होली में अलर्ट जारी
होली को लेकर पूरे पलामू में अलर्ट भी जारी किया गया था और सभी थाना क्षेत्र में अतिरिक्त बल की भी तैनाती की गई थी. होली के दौरान हुड़दंग से निपटने के लिए पुलिस ने कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया था. होली को लेकर सभी थाना प्रभारी को स्पेशल निर्देश जारी किए गए थे और संवेदनशील इलाकों में नजर रखी जा रही थी. सभी थाना क्षेत्र में एसडीपीओ के नेतृत्व में होली के दौरान स्पेशल टीम का भी गठन किया गया था और दंडाधिकारियों की तैनाती भी की गई थी.
ये भी पढ़ें: होली के रंग में डूबा झारखंड, फगुआ गीतों के साथ बीजेपी दफ्तर में हो रहा है कार्यक्रम
धनबाद में होली पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फगुआ गीतों पर रात भर झूमते रहे लोग
होली की पूर्व संध्या पर रांची में पुलिस का फ्लैग मार्च, संवेदनशील जिलों में विशेष चौकसी

