ETV Bharat / state

मिर्जापुर के दयानंद मिश्रा का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ चयन

चयन होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर.

मिर्जापुर के दयानंद मिश्रा को राज्य शिक्षक पुरस्कार
मिर्जापुर के दयानंद मिश्रा को राज्य शिक्षक पुरस्कार (Photo credit;ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 1:47 PM IST

|

Updated : September 1, 2026 at 4:06 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मिर्जापुर: जनपद के दयानंद मिश्रा का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन हुआ है. प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्रा प्राथमिक विद्यालय सिद्धि पहाड़ी में पढ़ाते हैं. इनके पढ़ाये हुए बच्चों का अटल आवासीय और नवोदय विद्यालय में दाखिला मिला है. चयन होने पर शिक्षकों में खुशी की लहर है.

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ा रहे 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की सोमवार को सूची जारी कर दी है. मिर्जापुर जनपद के शिक्षक दयानंद मिश्रा का भी चयन हुआ है.

दयानंद मिश्रा मिर्जापुर जनपद के चुनार भरपुरा मोहल्ला के रहने वाले हैं. 2009 में इनकी नियुक्ति सोनभद्र जनपद में हुई थी. 2016 से मिर्जापुर के पहाड़ी ब्लाक के सिद्धि प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं जब यहां पर चार्ज संभाला तो 125 बच्चों का नामांकन था आज इनके प्रयास से बढ़कर 160 हो गया है. इनके पढ़ाये हुए छात्र अटल आवासीय और नवोदय विद्यालय का एंट्रेंस पास कर एडमिशन लेकर पढ़ाई कर रहे हैं.

प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्रा ने प्राथमिक विद्यालय सिद्धि पहाड़ी में तैनाती के बाद से ही शिक्षा को बदलने का बीड़ा उठाया था.विद्यालय उन्होंने खेल-खेल में पढ़ाई, आधुनिक टीएलएम (Teaching Learning Material) और डिजिटल कक्षाओं के ज़रिए कठिन से कठिन विषयों को मनोरंजन बनाकर बच्चों को शिक्षा ग्रहण करना और 'ऑपरेशन कायाकल्प' से विद्यालय परिसर को एक जीवंत पठन-पाठन बदल दिया है.

प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्रा केवल कक्षा तक सीमित न रहकर उन्होंने गांव के घर-घर जाकर अभिभावकों से सीधा संवाद कर गरीब बच्चों को स्कूल में दाखिला कराने बल दिया.बाल श्रम और अशिक्षा जैसी कुरीतियों पर कुठाराघात करते हुए उन्होंने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाया, जिसक परिणाम यह रहा कि विद्यालय में छात्र नामांकन बढ़े.

इस उपलब्धि की खबर मिलते ही शिक्षा जगत, विभागीय अधिकारियों ने बधाई दी है. बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि दयानंद मिश्रा का राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन किया गया है दयानंद मिश्रा ने नवाचार विद्यालय में किया है. शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर के अवसर पर सम्मानित किये जायेंगे.

प्रधानाध्यापक दयानंद मिश्रा ने बताया कि 2009 शिक्षक के रूप में कार्य कर रहा हू. इस विद्यालय में 2016 में ज्वाइन किया था बच्चों की संख्या कम थी लेकिन मेहनत किया बच्चों की संख्या आज बढ़ी है साथ ही हमारे बच्चों का चयन नवोदय विद्यालय और अटल वासी विद्यालय में भी हो रहा हैं स्कूल में कई काम कराया गया है जिसके कारण आज मुझे यह उपलब्धि मिली है इसका श्रेय अपने विभागीय अधिकारियों को देते हैं.

यह भी पढ़ें: यूपी का सरकारी स्कूल, जहां जाने के लिए रास्ता तक नहीं; 40 साल से बच्चे और टीचर खेत की पगडंडी के सहारे

यह भी पढ़ें: मिर्जापुर में अपना दल (एस) के तीन नेताओं ने एक साथ दिया इस्तीफा, प्रदेश सचिव को 6 साल के लिए पार्टी से किया गया बाहर

Last Updated : September 1, 2026 at 4:06 PM IST