ETV Bharat / state

ANM-GNM प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख आज, इन बातों का रखें ख्याल

झारखंड में एएनएम-जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा की उत्तर कुंजियां पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तारीख आज है. राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट.

Date for raising objections to answer keys for ANM and GNM Entrance Competitive Examination in Jharkhand
झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : August 31, 2026 at 4:43 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

रांचीः झारखंड में एएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 2026 और जीएनएम प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा, 2026 की उत्तर कुंजियां पर आपत्ति दर्ज कराने की आज अंतिम तारीख है. शाम 5:00 बजे तक परीक्षार्थी अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद ने 23 अगस्त 2026 को परीक्षा ली थी. परीक्षार्थियों को आपत्ति दर्ज कराने से पहले कुछ खास बातों का ख्याल रखना होगा.

आपत्तियां भेजने से पहले इन बातों का रखें ख्याल

JCECEB ने स्पष्ट किया है कि संबंधित परीक्षाओं के चारों सेट के प्रश्न पत्रों से संबंधित उत्तर कुंजियां को पर्षद के वेबसाइट http://jceceb.jharkhand.gov.in के डाउनलोड कॉलम में अपलोड कर दिया गया है. अगर किसी परीक्षार्थी को प्रकाशित किए गए प्रश्नों के उत्तर पर कोई आपत्ति है तो आज 31 अगस्त 2026 को शाम 5:00 बजे तक साक्ष्य के साथ ईमेल के माध्यम से भेज सकते हैं. पर्षद ने सुझाव दिया है कि डाउट वाले सभी प्रश्नों की समीक्षा कर लेने के बाद ही आपत्ति की सूची, प्रश्न संख्या और प्रश्न पत्र के सेट के साथ सूचीबद्ध करना है. इसके बाद controller.jceceb@gmail.com पर 31 अगस्त को शाम 5:00 बजे तक भेजना है.

हाथों-हाथ भी आपत्ति जमा कराने की है व्यवस्था

पर्षद ने नेटवर्क एरिया से बाहर के परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष व्यवस्था की. ऐसे परीक्षार्थी पर्षद के कार्यालय में सभी साक्ष के साथ हाथों हाथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए परीक्षार्थियों को झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिसर, सिरखा टोली, नामकुम-तुपुदाना रोड, नामकुम, रांची -834010 स्थित दफ्तर जाना होगा. पर्षद यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तारीख के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा और इसके लिए पर्षद उत्तरदायी नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें- झारखंड में B.Ed, M.Ed और B.P.Ed प्रवेश परीक्षा स्थगित, 10 मई को नहीं होगी परीक्षा

इसे भी पढ़ें- कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच संपन्न हुई झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता एग्जाम, रांची में सबसे ज्यादा परीक्षा केंद्र

इसे भी पढ़ें- JCECEB BEd admission: कॉलेजों में नामांकन से वंचित हो रहे राज्य के विद्यार्थी, यह है वजह