बिहार विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर हुआ तारीख का ऐलान
चुनाव आयोग द्वारा गुरुवार को विधान परिषद के उपचुनाव को लेकर तारीख का ऐलान किया गया. आगे पढ़ें पूरी खबर


Published : April 9, 2026 at 3:09 PM IST
पटना : चुनाव आयोग ने बिहार में विधान परिषद की एक सीट पर उपचुनाव की तिथि की घोषणा कर दी है. जदयू के विधान पार्षद राधा चरण शाह के विधायक बनने के बाद इस्तीफा से भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार की विधान परिषद की सीट खाली हुई है.
विधान परिषद के एक सीट पर उपचुनाव : चुनाव आयोग ने 12 मई को चुनाव कराने की तिथि तय की है. 14 मई को वोटों की गिनती होगी. चुनाव आयोग के तरफ से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 16 अप्रैल को चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी होगा. नामांकन की अंतिम तिथि 23 अप्रैल चुनाव आयोग ने निर्धारित की है.
14 मई को आएंगे नतीजे : 24 अप्रैल को नामांकन की जांच की जाएगी. नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की गई है. 12 मई को वोटिंग होगी. सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे वोटिंग का समय तय किया गया है. 14 मई को वोटों की गिनती होगी.
विधायक बनने पर इस्तीफा : राधाचरण शाह ने विधायक बनने के बाद 16 नवंबर, 2025 को इस्तीफा दे दिया था तब से यह सीट खाली है. 7 अप्रैल 2028 तक इसका कार्यकाल होगा. विधानसभा चुनाव में सम्राट चौधरी, मंगल पांडेय और भगवान सिंह कुशवाहा भी विधायक बने हैं. तीनों का विधान परिषद सीट भी खाली पड़ा है.

कई सीटों पर होने है चुनाव : इसके अलावे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस्तीफा दे दिया है तो विधान परिषद का चार सीट और खाली है. जून में 7 विधान परिषद सदस्यों का कार्यकाल भी पूरा हो रहा है. जल्द ही इन सभी सीटों पर भी चुनाव की तारीख चुनाव आयोग जारी करेगा. फिलहाल विधान परिषद के भोजपुर बक्सर स्थानीय प्राधिकार से आने वाले सीट के खाली होने पर चुनाव आयोग उपचुनाव करवा रहा है.
ये भी पढ़ें :-
Explainer: बिहार में MLC चुनाव का शंखनाद! राज्यसभा चुनाव की तरह फिर होगा 'खेला'?

